फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Satta Ka Sangram Amar Ujala discussed with the youth in Faridabad

Satta Ka Sangram: छात्राओं ने महिला सुरक्षा को लेकर मजबूती से उठाई आवाज, फरीदाबाद में चुनावी मुद्दों पर चर्चा

Sat, 28 Sep 2024 01:29 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 28 Sep 2024 01:29 PM IST
सार

सत्ता का संग्राम अभियान के तहत अमर उजाला टीम ने फरीदाबाद के केएल मेहता दयानंद कॉलेज फॉर विमेन में छात्राओं से बातचीत की।

विज्ञापन
Satta Ka Sangram Amar Ujala discussed with the youth in Faridabad
Satta Ka Sangram - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज फरीदाबाद जिले में है। यहां सुबह मतदाताओं से चाय पर चर्चा की गई। वहीं, दोपहर में युवाओं के मुद्दे जाने गए। चुनावों को लेकर युवाओं के क्या विचार हैं, नई सरकार से उनकी क्या अपेक्षाएं हैं। यह सब हम जानने की कोशिश की। 

विज्ञापन


फरीदाबाद के केएल मेहता दयानंद कॉलेज फॉर विमेन में एक छात्रा ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि रास्ते में उन्हें किसी अनहोनी का डर रहता है। सड़क पर लड़के छेड़छाड़ करते हैं। भाजपा की सरकार ने कुछ काम नहीं किया है। इस बार महिला सुरक्षा के मुद्दे को ध्यान में रखकर मतदान करेंगे।
विज्ञापन


एक अन्य छात्रा ने कहा कि चुनाव के वक्त नेता वोट मांगने आते हैं। लेकिन जब जीत जाते हैं तो वे जनता के बीच नहीं आते। सड़कें, नाली की खराब हैं। मतदाताओं को पैसे, शराब बांटी जा रही हैं। छात्राओं ने भाजपा-कांग्रेस पर इसका आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक छात्रा ने कहा कि काम को देखकर अबकी बार मतदान करेंगे। फरीदाबाद में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, बारिश के दिनों में जलभराव हो जाता है। जिस वजह से हादसे होते हैं। एक अन्य छात्रा ने कहा कि भाजपा सरकार में ऐसा नहीं है कि काम नहीं हुआ है। लेकिन उन्हें महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी ध्यान देना चाहिए।

 
बता दें कि हरियाणा विधानसभा में 90 सीटें हैं। यहां 5 अक्तूबर को मतदान होगा और मतगणना 8 अक्तूबर को होगी। बहुमत के लिए 46 का आंकड़ा चाहिए। पिछली बार भाजपा 40 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। इसके बाद भाजपा ने दस सीटें जीतने वाली जजपा के साथ मिलकर सरकार का गठन किया था। कांग्रेस को 31 सीटें मिली थीं। एक-एक सीट इनेलो और हलोपा के खाते में आई थी।सात सीटें निर्दलीयों ने जीती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed