फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sanitation workers will be on a three-day hunger strike

Faridabad News: तीन दिन की क्रमिक भूख हड़ताल पर रहेंगे सफाई कर्मचारी

Fri, 01 Dec 2023 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers will be on a three-day hunger strike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। प्रदेश सरकार द्वारा जारी नो वर्क-नो पे के आदेशों से नाराज सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को उल्टी झाडू लेकर बीके चौक से शुरू कर नीलम चौक से वापस होते हुए निगम आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने नो वर्क-नो पे को लेकर जारी सीएम के आदेशों की प्रतियां भी जलाईं।

गुरुग्राम नगर निगम से छटनी किए गए 3480 सफाई कर्मचारी, रोहतक से 500 तथा अन्य पालिकाओं, परिषदों, निगमों तथा फायर निगम से छटनी किए गए कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर लेने सहित 20 नवंबर को हरियाणा सरकार द्वारा जारी नो वर्क नो पे के आदेशों को रद्द करवाने के विरोध में नगर निगम के कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय पर विशाल जनसभा की। जनसभा के बाद बीके चौक से लेकर नीलम चौक तक सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने निगम आयुक्त के कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए नारे लगाए। निगम आयुक्त की अनुपस्थिति में चीफ इंजीनियर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। इसके बाद कर्मचारियों ने आक्रोश प्रदर्शन करते हुए नो वर्क नो पे कानून की प्रति को निगमायुक्त कार्यालय के समक्ष जलाया। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान दलित बहुत ने की तथा मंच संचालन जिले के कैशियर अनिल चिंडालिया ने किया। विरोध प्रदर्शन में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उप महासचिव सुनील कुमार चिंडालिया, राज्य सचिव अनूप चंडालिया, राज्य ऑडिटर परशुराम अधाना, जिला कार्यकारी प्रधान सुदेश कुमार, जिला सचिव नानक चंद खेरालिया, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरुचरण खांडिया, सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर उपस्थित रहे। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राज्य उप महासचिव सुनील कुमार चंडालिया ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार कर्मचारी विरोधी नीति अपना रही है। स्थानीय निकाय मंत्री प्रदेश के कर्मचारियों की बात सुनने तक नहीं आए और घर से नदारद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed