फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sanatan Ekta Padyatra will reach the district today, one lakh devotees are expected to gather.

Faridabad News: आज जिले में पहुंचेगी सनातन एकता पदयात्रा, एक लाख श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना

Mon, 10 Nov 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Sanatan Ekta Padyatra will reach the district today, one lakh devotees are expected to gather.
यात्रा के आगमन के लिए शहर में तैयारियां पूरी, सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा सोमवार को गदपुरी टोल प्लाजा होती हुई जिले में प्रवेश करेगी। यात्रा के आगमन को लेकर शहर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शाम 7 बजे पदयात्रा नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में पहुंचेगी। करीब एक लाख श्रद्धालुओं के पलवल पहुंचने की संभावना है।
श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था स्टेडियम प्रागंण में की जा रही है। यहां भोजन, पेयजल, लाइटिंग, शौचालय जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं की तैयारी की जा रही है। यात्रा के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं। पदयात्रा 10 नवंबर की सुबह फरीदाबाद सीकरी से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) से जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। यात्रा गदपुरी टोल टैक्स, गांव पृथला में लूथरा जी की भूमि (भोजन स्थल), बघोला, आल्हापुर, अगवानपुर, हुडा सेक्टर 2 मोड़, अलावलपुर चौक, बस स्टैंड, किठवाड़ी चौक, रसूलपुर चौक, आगरा चौक से होकर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल (नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम) पहुंचेगी।
विज्ञापन



10 नवंबर को शहर में ट्रैफिक रूट डायवर्जन लागू

-- भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध
10 नवंबर को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक पलवल की ओर आने वाले सभी भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।

-- वैकल्पिक मार्गों का उपयोग
– नूंह, गुरुग्राम, होडल, मथुरा, आगरा और जयपुर की ओर जाने वाले वाहन मुंबई एक्सप्रेसवे या केएमपी/केजीपी मार्ग का उपयोग करें।
– होडल-मथुरा साइड से दिल्ली या फरीदाबाद जाने वाले वाहन भी केएमपी/केजीपी मार्ग से यात्रा करें।

-- छोटे वाहनों के लिए व्यवस्था
– दिल्ली-फरीदाबाद से आने वाले छोटे वाहनों को सुबह 7 बजे से बघोला तक एनएच-44 पर सिंगल रोड की सुविधा दी जाएगी।
– दोपहर 2 बजे तक यात्रा लूथरा फार्म हाउस, बघोला में ठहरेगी। इसके बाद छोटे वाहनों के लिए जीटी रोड की दोनों लेन खोल दी जाएंगी।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

सनातन एकता पदयात्रा के तीन दिवसीय ठहराव के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधीश डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने विभिन्न अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। यह नियुक्तियां 9 से 13 नवंबर 2025 तक की अवधि के लिए की गई हैं। नियुक्त अधिकारियों में एसडीई राकेश कुमार, बीएओ सुभाष चंद, एसडीई त्रिलोक चंद मंगला, एसडीओ राजेश बच्छस, राजेश कुमार, जसवीर और सुभाष चंद्र शामिल हैं। पुलिस समन्वय के लिए एएसपी ममता खरब, डीएसपी अनिल कुमार, नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, मोहिंदर कुमार और इंस्पेक्टर जगबीर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक्सईएन डीएचबीवीएन हेमंत कुमार को मिनी सचिवालय, एक्सईएन, पीएचईडी डिविजन नं.1 विपिन चौहान को रात्रि विश्राम स्थल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एक्सईएन पीआईईडी डिविजन नं.2, हेमंत कुमार को रात्रि विश्राम स्थल मित्रोल (प्रधान जी की भूमि) तथा एसडीई, पीएचईडी, सुमित वर्मा को रात्रि विश्राम स्थल होडल अनाज मंडी के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में ‘सनातन एकता पदयात्रा’ के पोस्टरों की भरमार, प्रशासन के आदेशों की अनदेखी

शहर में ‘सनातन एकता पदयात्रा’ के पोस्टरों ने दीवारों, खंभों और फ्लाईओवरों को ढक लिया है। उपायुक्त के सख्त निर्देशों के बावजूद जगह-जगह निजी प्रचार सामग्री चस्पा की गई है। जिसके कारण शहर की सुंदरता बदरंग हो गई है। नेशनल हाईवे-19 के पिलरों से लेकर शहर के प्रमुख चौकों तक हर जगह पदयात्रा के पोस्टर दिखाई दे रहे हैं। प्रशासन द्वारा सरकारी संपत्तियों पर अवैध विज्ञापन हटाने के आदेश के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नागरिकों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed