फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sameer was murdered out of anger over laughing at his friend's death.

Faridabad News: दोस्त की मौत पर हंसने से नाराज होकर की थी समीर की हत्या

Tue, 23 Jul 2024 10:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Sameer was murdered out of anger over laughing at his friend's death.
मोहर्रम के दिन पल्ला स्थित यमुना के पास युवक के कत्ल का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


एक नाबालिग को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मोहर्रम के दिन पल्ला स्थित यमुना के पास युवक की हत्या कर शव फेंके जाने के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने दूसरे आरोपी को पल्ला पुल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दोस्त मोहित की मौत पर हंसने से नाराज था इसलिए उसने चाकू से गोदकर समीर की हत्या
कर दी थी। मामले में पूछताछ और आरोपी से चाकू बरामद के लिए उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इस मामले में एक नाबालिग को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार के मोतीहारी जिला निवासी आरोपी समीर उर्फ सुच्चा (19) फरीदाबाद में अजय नगर में रहता था। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक और आरोपी आपस में दोस्त थे। इनका मोहित नाम युवक भी दोस्त था, मोहित की कुछ समय पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। समीर उस समय मोहित के अंतिम संस्कार में नहीं गया था और उसकी मौत के बाद एक दिन अपने दोस्तों के साथ मोहित की किसी बात को लेकर वह हंसने लगा। इस पर आरोपी समीर और अन्य साथी समीर से नाराज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों को लगा-समीर ने ही मोहित को मरवाया
आरोपी इस बात से गुस्से में थे कि मोहित उनका दोस्त था, लेकिन समीर मोहित की मौत पर हंस रहा है। ऐसे में आरोपियों को लगा कि समीर ने ही मोहित को मरवाया है। इसी बात को लेकर आरोपी समीर से नाराज थे और उन्होंने समीर को मारने की साजिश रची। मोहर्रम के दिन समीर को बहला फुसलाकर अपने साथ यमुना पुस्ता पर लेकर गए और चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी समीर के खिलाफ इससे पहले भी लूट और चोरी के तीन-चार मुकदमे दर्ज हैं, जिनकी जांच जारी है। मामले में गहनता से पूछताछ और वारदात में प्रयोग चाकू बरामद करने के लिए आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और फरार चल रहे आरोपी की धरपकड़ की जाएगी।


ये है पूरा मामला
18 जुलाई को पल्ला थाने में एक मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें एक व्यक्ति ने बताया कि उसका बेटा समीर 17 जुलाई को दोपहर मोहर्रम देखने के लिए घर से निकला था, लेकिन रात तक घर नहीं लौटा। इस पर उन्होंने समीर को फोन भी किया लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद 18 जुलाई को थाना पल्ला क्षेत्र में यमुना के पास कच्ची रोड पर एक शव बरामद हुआ। उसकी पहचान समीर के रूप में हुई। सिर में चाकू से कई वार किए गए थे। मामले में हत्या की धाराएं जोड़कर आरोपियों की तलाश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed