फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sale of Ravana effigies held in Ballabhgarh

आप भी ले आइए सस्ता रावण: सेल में बिक रहे चौक चौहारों पर खड़े दशानन, कीमत हुई बेहद कम; शुरूआती दाम दो हजार

Thu, 10 Oct 2024 06:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बल्लभगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बल्लभगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 10 Oct 2024 06:27 PM IST
सार

रावण के पुतलों के दाम पहले तीन हजार रुपये, आठ हजार रुपये और 18 हजार रुपये थे लेकिन इस बार बिक्री कम होने की वजह से रावण के पुतलों की सेल त्योहार से पांच दिन पहले ही लगा दी है।

विज्ञापन
Sale of Ravana effigies held in Ballabhgarh
सेल में बिक रहे रावण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दशहरा के त्योहार में दो दिन बचे हैं। त्योहार नजदीक आते ही ब्रिकी नहीं होने की वजह से चौक चौहारों पर खड़े रावण के पुतलों की सेल लगनी शुरू हो गई है। पहले जो रावण को तीन हजार से 18 हजार रुपये में बेच रहे थे। वहीं अब रावण की सेल लगाकर दो हजार से लेकर 13 हजार रुपये में बेचने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

दशहरा त्योहार शनिवार की शाम को बल्लभगढ़ जिले में जगह-जगह मनाया जाएगा। बड़े-बड़े मैदानों में तो रावण और उसके कुनबे के पुतलों को जलाया जाता है। वहीं, गली मोहल्ले व कॉलोनी में युवा इकट्ठे होकर रावण के पुतलों को ही जलाते हैं। इसके चलते कलाकार खरीदारों को ध्यान में रखते हुए रावण के पुतले पांच फीट से लेकर 15 फीट तक के पुतले बनाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद के रहने वाले नायब ने बताया कि उनका पुतले बनाने का पुश्तैनी काम है। करीब 70 सालों से उनके परिवार के लोग यह कार्य कर रहे हैं। वह हर साल फरीदाबाद में रावण के पुतलों को बनाकर बेचने के लिए आते हैं। इस बार वह जिले में करीब 100 पुतले लेकर आए हैं, जिसमें 5 फीट, 10 फीट और 15 फीट के पुतले शामिल हैं। इन पुतलों के दाम पहले तीन हजार रुपये, आठ हजार रुपये और 18 हजार रुपये थे लेकिन इस बार बिक्री कम होने की वजह से रावण के पुतलों की सेल त्योहार से पांच दिन पहले ही लगा दी है। अब इन रावण के दाम दो हजार, पांच हजार और 13 हजार हैं। अभी तक उनके सिर्फ 20 पुतले ही बिके हैं। वहीं, अन्य पुतले रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल के मुकाबले पुतले महंगे नहीं हैं। गत वर्ष वाले दामों पर ही बिक्री की जा रही है।

विज्ञापन

ग्रीन पटाखों का किया जाएगा इस्तेमाल
सेक्टर-30 स्थित दशहरा मैदान में फरीदाबाद दशहरा कमेटी की ओर से दशहरा पर्व की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बुलंदशहर से कारीगरों को बुलाकर जिले का सबसे बड़ा 87 फीट के रावण के पुतले का निर्माण करवाया गया है। दस सिर वाले रावण के साथ-साथ ग्राउंड में 70-70 फीट के मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले भी लोगों को आकर्षित करेंगे। कमेटी के प्रधान डॉ. कौशल बाटला और महासचिव वीके अग्रवाल ने बताया कि इस बार रावण के पुतलों से पटाखों के साथ खून की धाराएं बहेंगी। इसके अलावा तीनों पुतलों पर सोने के मुकुट के साथ हीरे जड़े होंगे, जो रात के समय दूर से चमकेंगे। वहीं, दशहरा कमेटी की ओर से बनाए गए मंच पर इलेक्ट्रॉनिक अनार ग्रीन पटाखों के अलावा खूबसूरत आतिशबाजी लोगों का आकर्षण का केंद्र रहेगी। 

इस मौके पर सांसद कृष्णपाल गुर्जर और जिला उपायुक्त जिला उपायुक्त विक्रम सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे। कमेटी की ओर से शाम साढ़े छह बजे विशेष मुहूर्त पर रावण दहन किया जाएगा। कमेटी की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं, एनआईटी-1 दशहरा ग्राउंड में विजय दशमी के पर्व की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस मौके पर 60 फीट के रावण का दहन किया जाएगा। सिद्वपीठ श्री हनुमान मंदिर सनातन धर्म महावीर दल मार्केट नंबर एक में भी रावण दहन का कार्यक्रम मनाया जाएगा। संस्था की ओर से 47 फीट का रावण बनाया गया है। सभी रावण में प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed