फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   sachin khedi arrest in palwal

मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी बदमाश सचिन गिरफ्तार

Tue, 03 Sep 2019 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
sachin khedi arrest in palwal
ईनामी बदमाश सचिन खेड़ी पुलिस हिरासत में । - फोटो : Faridabad
पलवल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या में शामिल 25 हजार के इनामी बदमाश सचिन खेड़ी को फरीदाबाद और पलवल ने संयुक्त करवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान सचिन के पैर में गोली लगी है और उसे उपचार के लिए बीके सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सचिन गैंगस्टर कौशल के लिए काम करता है। सचिन के खिलाफ थाना सदर बल्लभगढ़ में पुलिस पर हमला करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सचिन से एक मोटरसाइकिल, दो पिस्टल, एक कट्टा व 11 कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पलवल के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया विकास चौधरी हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित एसआईटी के वरिष्ठ सदस्य हैं। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया ने बताया कि एसआईटी को सोमवार देर रात सूचना मिली कि फरीदाबाद के गांव खेड़ी निवासी सचिन फरीदाबाद-पलवल की सीमा पर आने वाला है। एसपी नरेंद्र बिजारनिया ने फरीदाबाद पुलिस को भी सतर्क कर दिया।
विज्ञापन

रात को दोनों जिलों की पुलिस ने सीकरी चौकी के पास पलवल-फरीदाबाद सीमा पर स्थित बाबा ढाबे के सामने नाकाबंदी कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस को मोटरसाइकिल पर एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने मोटरसाइकिल वापस मोड़ कर भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सचिन को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की।
पलवल व फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीमें सचिन के पीछे लग गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग के दौरान एक गोली सचिन के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर वहीं गिर गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए बीके सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। एक्स-रे के बाद पता चला कि गोली आरपार निकल गई है। विकास चौधरी हत्याकांड के अलावा सचिन ने पलवल के बदमाश अंकित के पिता ओमप्रकाश की भी हत्या की थी। इसके अलावा भी उस कई मामले दर्ज हैं।

छह पुलिसकर्मी हैं तैनात
घायल सचिन को बीके सिविल अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने कैदी वार्ड में भर्ती किया गया है। अस्पताल में सुरक्षा के लिहाज से क्राइम ब्रांच के छह जवान तैनात किए गए हैं। सभी हथियारबंद हैं। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि सचिन के ठीक होने के गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed