फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   RWA delegation met HSVP official regarding issues in Sector-2.

Faridabad News: सेक्टर-2 में समस्याओं को लेकर एचएसवीपी अधिकारी से मिला आरडब्ल्यूए प्रतिनिधिमंडल

Sat, 19 Sep 2026 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
RWA delegation met HSVP official regarding issues in Sector-2.
पार्कों की हालत सुधारने और गड्ढों की मरम्मत का मिला आश्वासन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-2 की विभिन्न समस्याओं को लेकर आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता संदीप दहिया के साथ बैठक की। आरडब्ल्यूए महासचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने सेक्टर की जर्जर सड़कों, पेयजल, पार्कों और अन्य समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। अधिकारियों ने कई समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

आरडब्ल्यूए ने बताया कि मकान नंबर 2387 से 2394 और 2435 से 2436 के सामने सड़क पर बड़े गड्ढे बने हुए हैं। वहीं वेदांता ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी से बल्लभगढ़ की ओर जाते समय मकान नंबर 2254 से 2265 के सामने की सड़क भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। तिगांव रोड से सेक्टर-2 के लिए बनी सर्विस रोड के पुनर्निर्माण की मांग भी रखी गई। अधिकारियों ने जल्द पैचवर्क कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


पानी में मिट्टी आने की शिकायत

वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शर्मा ने सेक्टर में जलापूर्ति के दौरान पानी में मिट्टी आने की समस्या उठाई। अधीक्षक अभियंता ने स्थायी समाधान के लिए सेक्टर में जल्द बूस्टिंग स्टेशन बनाने की बात कही। अवैध पानी के कनेक्शनों को नियमित करने का भी आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्कों की बदहाली का मुद्दा भी उठा

आरडब्ल्यूए ने बताया कि सेक्टर के पार्कों की हालत खराब है। कई पार्कों की दीवारों और गेटों पर रंग-रोगन नहीं हुआ है। सर छोटूराम पार्क और शहीद भगत सिंह पार्क के गेट टूटे हुए हैं। तिकोना पार्क के आसपास इंटरलॉकिंग टाइल्स का काम भी अधूरा है। खाली प्लॉटों में खड़ी झाड़ियों की सफाई के लिए स्टेट ऑफिसर को पत्र लिखने और एक माह में सड़कों के किनारे झाड़ियां व घास साफ कराने का आश्वासन मिला।


अधीक्षण अभियंता संदीप दहिया ने बताया कि सेक्टर में 30 बिस्तरों के अस्पताल का भवन निर्माण 30 सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। मकानों की नंबर प्लेट दोबारा लगाने, मकान नंबर 2745 से 2755 के सामने गंदे नाले में पाइप डालने समेत अन्य कार्य भी जल्द कराने का आश्वासन दिया गया। प्रतिनिधिमंडल में प्रधान जगदीश अधाना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शर्मा, सेवानिवृत्त मुख्य प्रबंधक ओम प्रकाश, जगदीश प्रभाकर और जगदीश चंद्र सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed