फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Roadways buses are running late by one and a half to two hours due to fog.

Faridabad News: कोहरे के कारण डेढ़ से दो घंटे की देरी से चल रहीं रोडवेज बसें

Tue, 16 Dec 2025 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses are running late by one and a half to two hours due to fog.
बसों को धीमी गति से चलाने के दिए गए हैं आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। दिन प्रतिदिन कोहरा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को भी सड़कों पर दृश्यता कम होने की वजह से वाहन धीमी गति से चलते हुए नजर आए। इसी वजह से बल्लभगढ़ बस डिपो से चंडीगढ़ रूट पर जाने वाली बसें डेढ़ से दो घंटे की देरी से चल रही हैं। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में चलने वाली बसें भी देरी से अपने गंतव्य तक पहुंच रही हैं। जिससे यात्रियों को ज्यादा परेशानी हो रही है।



डिपो से हर रोज 160 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाती हैं। जिसमें से करीब 20 से अधिक बसें चंडीगढ़ रूट पर चलाई जाती हैं। समय सारणी के अनुसार चलने के बावजूद बसें अपने गंतव्य तक देरी से पहुंच रही हैं। डिपो में कार्यरत चालकों ने बताया कि सुबह के समय कोहरा होने की वजह से उनको बसें चलाने में काफी परेशानी हो रही है। कोहरे की वजह से दृश्यता कम हो जाती है। इसी वजह से उनकी बसें अपने गंतव्य तक डेढ़ से दो घंटे की देरी से पहुंच रही हैं। उच्च अधिकारियों की ओर से चालकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित गति सीमा का पालन करें। दृश्यता कम होने पर बस को तत्काल सुरक्षित स्थान पर रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed