{"_id":"691a22958896b79ffe055867","slug":"roadways-buses-are-not-available-in-gurugram-in-the-evening-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-55918-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शाम को गुरुग्राम पर नहीं मिलती रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शाम को गुरुग्राम पर नहीं मिलती रोडवेज बसें
विज्ञापन
नौकरी पेशा लोगों को घर पहुंचने के लिए करना पड़ता है परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ डिपो से गुरुग्राम रूट पर दिन में हर 9 मिनट के अंतराल पर बस का संचालन किया जाता है लेकिन शाम के समय इन बसों की संख्या कम हो जाती है। शाम को 7 बजे के बाद नौकरी पेशा लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है। लोग शाम को घर जाने के लिए कैब और निजी वाहनों का सहारा लेते हैं।
बल्लभगढ़ से गुरुग्राम रूट पर जाने वाली बसों को वाया फरीदाबाद चलाया जाता है। इस रूट पर रोडवेज बसों के अलावा निजी बसों का संचालन किया जाता है। सरकार की ओर से 15 बसों को गुरुग्राम रूट पर चलाने के लिए परमिट मिला हुआ है। इसके बावजूद शाम को नौकरी करने वाले लोगों को 7 बजे के बाद रोडवेज बसें नहीं मिल पाती है। जिस वह से यात्रियों को निजी बसों या कैब का सहारा लेना पड़ता है।
शाम को जाम में फंस जाती हैं बसें
रोडवेज बस चालकों के अनुसार शाम के समय कई बार बसें टोल और अन्य जगहों पर जाम में फंस जाती हैं। जिसकी वजह से कई बार देरी से बस स्टैंड व डिपो में पहुंचती हैं। जिसके चलते कई बार टाइम मिस हो जाता है। संस्थान प्रबंधक जगबीर राठी का कहना है कि उनकी ओर से पूरी कोशिश रहती है कि वह समय अनुसार बस को रवाना करें ताकि यात्रियों को कोई परेशानी ना हो।