फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Roadways bus driver's life saved thanks to conductor's quick thinking.

Faridabad News: परिचालक की सूझबूझ से बची रोडवेज बस चालक की जान

Tue, 11 Aug 2026 10:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus driver's life saved thanks to conductor's quick thinking.
हार्ट अटैक आने पर समय रहते अस्पताल पहुंचाया
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



बल्लभगढ़। हरियाणा रोडवेज बस में ड्यूटी के दौरान चालक को अचानक हार्ट अटैक आने पर परिचालक ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए उसे समय रहते अस्पताल पहुंचाया। परिचालक की इस पहल से चालक की जान बच गई।

रोडवेज कर्मचारियों ने परिचालक अनिल की सराहना करते हुए उसे धन्यवाद दिया है। बस डिपो से 9 अगस्त को हरियाणा रोडवेज बालाजी रूट पर चल रही थी। बस में चालक चंद्रभान और परिचालक अनिल ड्यूटी पर थे। इसी दौरान चालक चंद्रभान की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। स्थिति को देखते हुए परिचालक अनिल ने बिना समय गंवाए चालक को पहले बालाजी के अस्पताल में पहुंचाया। इसके बाद बेहतर उपचार के लिए उन्हें जयपुर स्थित नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिचालक अनिल ने अस्पताल में उपचार के लिए करीब 1.50 लाख रुपये जमा कराए और चालक के इलाज की व्यवस्था कराई। हरियाणा रोडवेज यूनियन महासंघ के प्रधान नरेश और सचिव सुरेंद्र का कहना है कि संकट की घड़ी में अनिल ने जिस तरह भाईचारे और मानवता का परिचय दिया, वह सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed