फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Roads filled with heavy rain, corporation's claims failed

तेज बारिश से लबालब हुई सड़कें, निगम के दावे फेल

Sun, 01 Aug 2021 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Roads filled with heavy rain, corporation's claims failed
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद की हालत तेज बारिश ने एक बार फिर खराब कर दी है। रविवार को बारिश से एक ओर जहां मौसम खुशनुमा हो गया, वहीं दूसरी ओर जलभराव की स्थिति बन गई। जगह-जगह सड़कें पानी से लबालब हो गईं। जलभराव ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी। हाइवे पर जलभराव के कारण जाम लगने से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही। कृषि विभाग के अनुसार जिले में रविवार को 17.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश तिगांव क्षेत्र में हुई।
विज्ञापन

मानसून से पहले नगर निगम आयुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने जलभराव से निजात दिलाने के बड़े-बड़े दावे किए थे। उनका कहना था कि इस बार बरसात के मौसम में सड़कों पर जलभराव नहीं होगा। अंडरपास से पानी जल्द निकल जाएगा। इसके लिए बाकायदा गुरुग्राम से बड़े-बड़े पाइप मंगा कर डाले गए, लेकिन रविवार हुई कुछ घंटे की बारिश में ये दावे पानी में बह गए। सुबह शहर में झमाझम बारिश हुई। इससे हुए जलभराव के कारण ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाटा चौक, अजरौंदा चौक, सेक्टर-7-8 चौक और बल्लभगढ़ बस अड्डा चौक पर हुए जलभराव से ट्रैफिक जाम की समस्या हो गई।
विज्ञापन

सबसे खराब हालत अजरौंदा चौक, बाटा चौक, डबुआ कॉलोनी और पर्वतिया कॉलोनी 60 फुट रोड, स्प्रिंगफील्ड कॉलोनी और सेक्टर-22, 23 और सेक्टर-15ए में देखने को मिली। यहां की सड़कें पानी से लबालब थीं। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। सड़क के साथ घरों और दुकानों में पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच घंटे की बारिश से हुआ बुरा हाल
स्प्रिंगफील्ड कॉलोनी, सेक्टर-22, 23 डबुआ कॉलोनी, पर्वतिया कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी रोड पानी निकासी के बेहतर प्रबंध न होने की वजह से घरों और दुकानों में पानी भर गया। बारिश के पानी के साथ सीवर की गंदगी भी घरों में घुस गई। इस कारण दुर्गंध से लोगों का बुरा हाल हो गया। दिनभर लोग बाल्टी और टब के सहारे घरों से पानी निकालते रहे। इससे दिनभर लोग परेशान रहे। बारिश रुकने से लोगों ने राहत की सांस ली।
अंडरपास में मोटरसाइकिल डूबी
अंडरपास से पानी निकासी को लेकर पिछले दिनों एफएमडीए और नगर निगम द्वारा किए दावे रविवार को फेल साबित हुए। मूसलाधार बारिश से एनएचपीसी, ओल्ड फरीदाबाद और मेवला महाराजपुर अंडरपास में पानी भर गया। ग्रीन फील्ड कॉलोनी के आरडब्ल्यूए प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने बताया कि रविवार सुबह दिल्ली की तरफ से आकर ग्रीनफील्ड कॉलोनी जा रहे एक दंपती की मोटरसाइकिल डूब गई। उन्होंने किसी तरह बाहर निकल कर अपनी जान बचाई।
इन सड़कों पर भरा रहा पानी
बारिश से सेक्टर-7-8, 9-10, 10-11 की डिवाइडिंग सड़क, सेक्टर-16 के विश्राम गृह वाली सड़क, सेक्टर-11 व 12 की सड़क, सेक्टर, छह, सात, आठ, नौ, 15, 16, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 28, 29, 30, 31व 37 की मुख्य सड़कें, बीके-हार्डवेयर चौक, एयरफोर्स रोड, रेलवे रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुड ईयर चौक से सेक्टर-7 और सात के डिवाइडिंग रोड पर, सेक्टर-7 और 9 की हुडा मार्केट, सेक्टर-9 व 10 के डिवाइडिंग रोड, सेक्टर-3 से तिगांव रोड, सौ फुटा रोड और बल्लभगढ़ शहर स्थित बस अड्डे पर भी पानी भर गया। ऐसे में यहां बस पकड़ने आए यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। सड़कों पर जमा हुए पानी के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई।
बिजली व्यवस्था चरमराई
बारिश के बाद बिजली कटौती ने भी लोगों को खूब परेशान किया। एनआईटी एक, तीन, पांच, गांधी कॉलोनी, सेक्टर-22, डबुआ कॉलोनी, संत नगर, ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर-3 में फॉल्ट और ब्रेकडाउन की समस्या से करीब छह घंटे बिजली संकट से लोगों को जूझना पड़ा। लोगों ने बताया कि सुबह कुछ देर के लिए बिजली आई उसके बाद फिर चली गई। इस कारण लोगों पानी भी नहीं भर पाए।

ड्रेनेज सिस्टम की सफाई करवाए नगर निगम
सेक्टर-21ए में गलियां और मुख्य मार्ग लबालब हो गए हैं। एंजेल्स पब्लिक स्कूल व मैत्री ब्लॉक, सेंट्रल पार्क में यहां की मुख्य सड़क पर पानी भर गया। मैत्री ब्लाक निवासी युगल किशोर शर्मा ने बताया कि ड्रेनेज सिस्टम की सफाई न होने से जलभराव की समस्या हुई है। वेलफेयर कल्चर्ल एंड रीक्रिएशन एसोसिएशन के पूर्व उपप्रधान सुभाष शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष अर्जुन भल्ला ने कहा कि बारिश के पानी की निकासी के लिए जाम हुए ड्रेनेज सिस्टम को समय-समय पर सफाई करवाने की जिम्मेदारी नगर निगम की है। लेकिन, ऐसा नहीं हो रहा है। लोगों की मांग है कि निगम ड्रेनेज और सीवर सिस्टम को सुपर सोकर मशीनों से साफ करवा कर राहत प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed