फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Road repair work should be completed before monsoon

Faridabad News: मानसून से पहले पूरा किया जाए सड़कों की मरम्मत का काम

Tue, 24 Jun 2025 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Road repair work should be completed before monsoon
सीटीएम ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सीटीएम अंकित कुमार ने की।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे सड़क सुरक्षा को लेकर समन्वित प्रयास करें और जहां आवश्यक हो, वहां त्वरित रूप से सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें। सीटीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अधिकारी जिस भी स्थान पर कार्य कर रहे हैं, उसकी जियो-टैग फोटो अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें, ताकि कार्यों की निगरानी में पारदर्शिता बनी रहे। सीटीएम अंकित कुमार ने निर्देश दिए कि मानसून से पूर्व जिले की सभी सड़कों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए। जलभराव वाले स्थानों की पहचान कर वहां उपयुक्त निकासी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बारिश के दौरान यातायात प्रभावित न हो।
विज्ञापन

साथ ही, उन्होंने हाईवे एवं मुख्य मार्गों पर अवैध कटों को बंद करने के निर्देश दिए। यातायात पुलिस को स्पष्ट आदेश दिए गए कि प्रमुख चौराहों और मोड़ों के आसपास किसी भी प्रकार की रेहड़ी, वाहन या अस्थाई अतिक्रमण को अनुमति न दी जाए, जिससे यातायात बाधित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक सिग्नल, स्ट्रीट लाइट और साइन बोर्ड की स्थिति पर विशेष ध्यान
सीटीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैफिक सिग्नल्स की कार्यशीलता, स्ट्रीट लाइटों की स्थिति और संकेतक बोर्डों की निगरानी नियमित रूप से की जाए। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया कि विशेष रूप से तीव्र मोड़ों पर स्पीड लिमिट और चेतावनी संबंधी साइन बोर्ड तथा रिफ्लेक्टर अवश्य लगाए जाएं। यदि किसी सड़क के बीच में कोई खंभा या अन्य बाधा मौजूद है, तो संबंधित विभाग उसे तत्काल हटाकर साइड में स्थानांतरित करे, ताकि यातायात में व्यवधान न हो और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed