फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   road costruction

Faridabad News: सात करोड़ 90 लाख रुपये से बनेंगी आठ सड़कें , दो लाख की आबादी को होगा लाभ

Sun, 26 Oct 2025 06:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 06:07 PM IST
विज्ञापन
road costruction
-, दो लाख की आबादी को होगा लाभ-लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य कराया शुरू
विज्ञापन

- विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी की मांग पर सरकार ने दी स्वीकृति

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। राज्य सरकार ने हथीन क्षेत्र में आठ सड़कों के निर्माण के लिए सात करोड़ 90 लाख रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। लोक निर्माण विभाग ने संबंधित सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य भी शुरू करा दिए हैं। सड़कों के निर्माण से इलाके की दो लाख से अधिक आबादी को लाभ होगा।
लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर आरिफ हुसैन ने बताया कि नूंह रोड से दुरैंची गांव के लिंक रोड, लड़माकी-बाबूपुर रोड, पहाड़पुर- कुकरचाटी रोड एवं रनसीका लिंक रोड के निर्माण पर चार करोड़ रुपये का बजट व्यय किया जा रहा है। संबंधित सड़कों पर प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं।इसी प्रकार मांडकौला से मांडौरी, स्यारौली से महेशपुर, किशोरपुर, धतीर से टहरकी एवं कलवाका से निमोठ की सड़कों के लिए तीन करोड़ 90 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के जेई आरिफ हुसैन ने बताया कि संबंधित सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। आठ सड़कों के निर्माण से दो लाख से अधिक आबादी के लोगों को लाभ होगा और यातायात सुगम हो जाएगा।उल्लेखनीय है कि विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने संबंधित सड़कों के निर्माण की मांग लोक निर्माण विभाग के मंत्री रणवीर गंगवा से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed