{"_id":"68a0c374cae98f3e6c011e64","slug":"road-caved-in-due-to-rain-auto-driver-injured-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49261-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बरसात के कारण सड़क धंसी, ऑटो चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बरसात के कारण सड़क धंसी, ऑटो चालक घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-88 स्थित टीडीआई सोसाइटी के दूसरी ओर बनी सड़क बारिश के कारण बृहस्पतिवार की रात धंस गई। उस सड़क में एक ऑटो फंस गया। जिससे ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। रास्ते से गुजर रही एक महिला ने लोगों की मदद से चालक को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना देकर निजी अस्पताल पहुंचाया। ऑटो चालक की पहचान दीपू के रूप में हुई है।
बृहस्पतिवार को जिले में जमकर बारिश हुई थी। अधिक बारिश होने के कारण सेक्टर 88 टीडीआई सोसाइटी के सामने बनी सड़क धंस गई। रात करीब साढ़े नौ बजे दीपू नामक एक ऑटो चालक उस सड़क से गुजर रहा था। सड़क पर अंधेरा होने के कारण उसे गड्ढा नजर नहीं आया और ऑटो गड्ढे में गिर कर पलट गया। इसी दौरान टीडीआई सोसाइटी में रहने वाली महिला उद्यमी प्रियंका सिंह गुजर रही थीं। उन्होंने कार रोककर आसपास के लाेगों की मदद से ऑटो में फंसे चालक को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना देकर अस्पताल पहुंचा।