{"_id":"68a1bf6145e76e2c9d0f97e3","slug":"road-accident-faridabad-news-c-24-1-gr11004-117098-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सड़क हादसों ने फिर ली दो जिंदगियां, एक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सड़क हादसों ने फिर ली दो जिंदगियां, एक गंभीर घायल
विज्ञापन
-सड़क हादसों ने फिर ली दो जिंदगियां, एक गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। नेशनल हाईवे स्थित मुंडकटी थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी तेजपाल सिंह ने बताया कि शनिवार रात गांव शोलाका निवासी किरोड़ी बाइक पर सवार होकर अपने पिता गुलजारी लाल को साथ लेकर घर से किसी कार्य के लिए पलवल की तरफ गया हुआ था। इस दौरान जब वे गांव सराय के निकट पहुंचे तो कार के ड्राइवर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और कार चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग गुलजारी लाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनका बेटा किरोड़ी घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि वर्ष 2024 में गांव सौन्दहड़ के पास बाइक सवार गांव नीमका निवासी यासीन व उसकी पत्नी नसीबन को अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी थी, जिसमें दोनों पति-पत्नी घायल हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। इस दौरान यासीन कोमा में चला गया और ट्रॉमा सेंटर से छुट्टी मिलने के बाद उसका घर पर इलाज किया जा रहा था। इलाज के दौरान घायल यासीन ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मृतक यासीन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।