फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rise in patients with cough, cold, and fever at the District Civil Hospital; long queues at the OPD.

Faridabad News: जिला नागरिक अस्पताल में बढ़े खांसी-जुकाम और बुखार के मरीज, ओपीडी में लगी लंबी लाइन

Wed, 26 Aug 2026 02:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Rise in patients with cough, cold, and fever at the District Civil Hospital; long queues at the OPD.
पलवल।
विज्ञापन

सोमवार को हुई बारिश के बाद जिला नागरिक अस्पताल में मंगलवार को खांसी-जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई। मेडिसिन ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। सुबह से ही बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल रहे। मौसम में बदलाव और बारिश के बाद बढ़ी नमी को मरीजों की संख्या बढ़ने की एक वजह माना जा रहा है।
मेडिसिन ओपीडी के डॉक्टर रवि ने बताया कि बारिश के मौसम में भीगने और तापमान में बदलाव के कारण लोगों को खांसी, जुकाम और बुखार जैसी समस्या हो सकती है। उन्होंने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी। डॉक्टर ने कहा कि बारिश में भीगने के बाद शरीर को अच्छी तरह सुखाना चाहिए और साफ तौलिये से पूरे शरीर को पोंछ लेना चाहिए। गीले कपड़े जल्द बदलने चाहिए और ठंडे वातावरण में सीधे जाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन


डॉक्टर ने बताया कि वायरल संक्रमण से बचाव के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। बुखार, खांसी या जुकाम के लक्षण अधिक होने पर चिकित्सक से जांच कराकर ही दवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed