{"_id":"68a8beee4842367e8900bf77","slug":"review-of-pending-complaints-on-the-portal-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49669-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा
विज्ञापन
शिकायतों का समाधान स्थायी एवं प्रभावी तरीके से किया जाए: उपायुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक की गई। बैठक में समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी पोर्टल और जनसंवाद पोर्टल पर लंबित शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी जिला उपायुक्त अपने-अपने जिलों में पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों का शीघ्र, पारदर्शी व संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत उपायुक्त विक्रम सिंह ने अधिकारियों की बैठक आयोजित कर समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी पोर्टल और जनसंवाद पोर्टल की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समाधान स्थायी एवं प्रभावी तरीके से किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक विभाग यह सुनिश्चित करे कि समस्याओं की रिपोर्ट सही और स्पष्ट रूप से पोर्टल पर दर्ज हो, ताकि मुख्यालय स्तर पर शिकायतें पुनः न खुलें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं और शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए डीसी ने कहा कि बिना पूर्व सूचना के गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक उत्तरदायी, संवेदनशील और पारदर्शी बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें तथा इस दायित्व को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। बैठक में एडीसी सतबीर मान, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, डीसीपी उषा कुंडू, सीटीएम अंकित कुमार सहित अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।