{"_id":"699711ba39a06648f801fe08","slug":"returning-home-on-holi-became-a-challenge-problems-increased-due-to-long-waiting-in-trains-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63317-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: होली पर घर वापसी बनी चुनौती, ट्रेनों में लंबी वेटिंग से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: होली पर घर वापसी बनी चुनौती, ट्रेनों में लंबी वेटिंग से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
अवैध रूप से दोगुनी कीमतों पर टिकट बेचने वाले हुए सक्रिय
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। होली के मद्देनजर औद्योगिक शहर फरीदाबाद और बल्लभगढ़ से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब और अन्य राज्यों को लौटने वाले प्रवासी मजदूरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक्सप्रेस ट्रेनों में 150 से 200 तक वेटिंग लिस्ट पहुंच चुकी है, जिससे यात्रियों को टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में स्लीपर से लेकर थर्ड एसी तक लंबी वेटिंग चल रही है। कुछ इसी तरह का हाल अन्य ट्रेनों का भी है।
कई यात्रियों ने दो-तीन महीने पहले टिकट बुक करा लिया था, उन्हें राहत है, लेकिन बाकी लोग परेशान हैं। रिजर्वेशन काउंटरों पर तत्काल टिकट की उम्मीद में रोजाना लंबी कतारें लग रही हैं, मगर सीटें उपलब्ध न होने से लोगों को निराश लौटना पड़ रहा है। ऐसे में गैर-कानूनी टिकट बेचने वाले सक्रिय हो गए हैं। आरोप है कि वे दोगुनी कीमत पर टिकट बेच रहे हैं, जबकि भारतीय रेल ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम दिख रही है। बस ऑपरेटर भी अवसर का फायदा उठा रहे हैं। पटना जाने वाली नॉन-एसी बसों का किराया 2,500 रुपये तक पहुंच गया है। सेक्टर-85 निवासी मनीष मूलरूप से बिहार के सीवान के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि परिवार संग होली मनाने के लिए उन्हें दोगुनी कीमत पर टिकट खरीदना पड़ा। त्योहार की खुशी के बीच महंगी यात्रा आम लोगों पर भारी पड़ रही है।