Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Returning home at night has become a challenge for working women.

Faridabad News: रात में घर लौटना कामकाजी महिलाओं के लिए बना चुनौती

Mon, 02 Nov 2026 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Returning home at night has become a challenge for working women.
शिफ्ट खत्म होने के बाद ऑटो के लिए करना पड़ता है इंतजार
विज्ञापन

वाहन मिलने पर भी कई बार चुकाना पड़ता है अधिक किराया

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। नौकरी के बाद सुरक्षित और आसानी से घर पहुंचना कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ी चुनौती बन रहा है। खासकर देर शाम और रात में शिफ्ट खत्म होने पर सार्वजनिक परिवहन के सीमित विकल्प उनकी परेशानी बढ़ा रहे हैं। मेट्रो स्टेशन और औद्योगिक क्षेत्रों के आसपास ऑटो का इंतजार करना पड़ता है। कई बार काफी देर तक वाहन नहीं मिलता तो मजबूरी में निजी ऑटो या कैब का सहारा लेना पड़ता है। इस दौरान अधिक किराया चुकाने के साथ देर से घर पहुंचने की चिंता भी बनी रहती है।


शहर में औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाली महिलाओं की ड्यूटी अलग-अलग समय पर समाप्त होती है। दिन के मुकाबले रात में घर लौटने के लिए परिवहन के विकल्प कम होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। खासकर उन महिलाओं के लिए मुश्किल अधिक है, जिन्हें कार्यस्थल से घर तक पहुंचने के लिए मेट्रो या बस के बाद ऑटो लेना पड़ता है। कामकाजी महिलाओं का कहना है कि देर शाम और रात के समय प्रमुख मेट्रो स्टेशनों व औद्योगिक क्षेत्रों के आसपास सार्वजनिक परिवहन की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए। इससे महिलाओं को घर लौटने के लिए घंटों इंतजार या अधिक किराया देने की मजबूरी से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

--
महिलाओं से बातचीत

रात में ड्यूटी खत्म होने के बाद ऑटो के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। कई बार इसी वजह से घर पहुंचने में देरी हो जाती है।
- ममता

रात में ऑटो चालक अधिक किराया मांगते हैं। कई बार तो स्थिति और भी खराब हो जाती है, जब घंटों इंतजार करने के बाद भी साधन नहीं मिलता। - सरिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed