फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Retired Subedar attacked with sticks, condition critical

Faridabad News: सेवानिवृत्त सूबेदार पर डंडों से किया हमला, हालत गंभीर

Mon, 22 Jul 2024 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Retired Subedar attacked with sticks, condition critical
बेटे के साले व दोस्तों ने वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। घर से ड्यूटी जा रहे सेवानिवृत्त सूबेदार पर 6 लोगों ने डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि हमला करने वालों में पीड़ित के बेटे का साला व उसके दोस्त शामिल थे। थाना छांयसा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


थंथरी गांव निवासी श्याम सिंह ने बताया कि वह सेना से सेवानिवृत सूबेदार हैं। उनका बेटा जोगेश कुमार भारतीय सेना में सिपाही के पद पर लेह-लद्दाख में तैनात है। बेटे जोगेश की शादी छांयसा गांव निवासी राजेंद्र सिंह की बेटी नीरज से 2020 में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से दोनों के बीच अनबन के चलते नीरज मायके में रह रही है। आरोप है कि इसी वजह से नीरज व उसके मायके वाले श्याम सिंह व उसकी पत्नी को परेशान करते रहते हैं। उन्हें झूठे केस में फंसाने तथा बेटे जोगेश कुमार की नौकरी छुड़ाने की धमकियां देते रहते हैं। आरोप है कि बेटे के ससुराल वालों ने 23 मार्च को उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी जिसकी शिकायत पुलिस को दी थी। बेटे के ससुराल वालों ने दबाव बनाकर शिकायत वापस लेने को कहा। 27 मई को बेटे का साला अरुण कुमार 6-7 साथियों को लेकर उनके घर में आया और श्याम सिंह की पत्नी से मारपीट की। उनकी पत्नी का हाथ टूट गया। वहीं, 18 जुलाई को रात को 8 बजे वह बाइक से छांयसा स्थित कंपनी में ड्यूटी पर जा रहे थे। आरोप है कि जब वह छांयसा पहुंचे तो अरुण कुमार ने 5 साथियों के साथ मिलकर उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed