फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Resolve to adopt Shri Ram's ideals in life: Gurjar

श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का लें संकल्प : गुर्जर

Mon, 22 Jan 2024 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Resolve to adopt Shri Ram's ideals in life: Gurjar
परेड ग्राउंड में श्री सुंदर कांड का पाठ किया गया, मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा देख लोगों ने लगाए जयकारे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अयोध्या में श्री रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर सेक्टर-12 स्थित परेड ग्राउंड में श्री सुंदर कांड का पाठ किया गया। काफी संख्या में लोगों ने शामिल होकर इस धार्मिक अनुष्ठान में आहुति डाली। सुबह साढ़े नौ बजे रसराज महाराज ने सुंदर पाठ का वर्णन किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने से 550 साल का इंतजार खत्म हो गया।

गुर्जर ने कहा कि आज पूरा देश घर-घर दीप जलाकर दीपावली पर्व मना रहा है और श्री रामलला का अभिनंदन कर रहा है। भगवान श्रीराम हमारे आदर्श रहे हैं और हमें अपने जीवन में उनके आदर्शों को अपनाते हुए समाज व देशहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में अयोध्या से श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को बड़ी स्क्रीन पर लाइव दिखाया गया। अयोध्या में जैसे ही मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई, फरीदाबाद में पूरा पंडाल जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा।
विज्ञापन


जो सपना देखा था, साकार हुआ : मूलचंद शर्मा
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही पूरा देश राममय हो गया है। लोगों ने जो सपना देखा था, आज वह साकार हुआ है। अब अयोध्या में हर भारतवासी रामलला के दर्शन कर सकेगा। भाजपा नेता अजय गौड़ ने कहा कि आज देश ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व इस ऐतिहासिक पल का गवाह बन गया है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को इस दिन की बधाई देते हुए कहा कि अब साल में दो-दो बार दिवाली मनाई जाएगी। इस अवसर पर पृथला के विधायक नयनपाल रावत, नरेंद्र गुप्ता, आरएसएस के प्रांतीय अध्यक्ष गंगाशंकर मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा, निवर्तमान वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन विनोद चौधरी, भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय संघटक राजकुमार अग्रवाल व संदीप मित्तल, भाजपा नेता बलदेव अलावलपुर, अनिल प्रताप सिंह, मुरारीलाल बृजवासी, वजीर सिंह डागर, मनोज टाटिया, गौरव कुमार और संदीप मित्तल सहित अनेक व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed