{"_id":"6a4aa7aae2d3c0ef8805f274","slug":"residents-of-terra-lavinium-society-troubled-by-dampness-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74150-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: टेरा लैविनियम सोसाइटी में सीलन से निवासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: टेरा लैविनियम सोसाइटी में सीलन से निवासी परेशान
विज्ञापन
शिकायत के बावजूर बिल्डर नहीं दे रहा ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। टेरा लैविनियम अफोर्डेबल हाउसिंग सोसाइटी के निवासी सीलन और छत से पानी टपकने की समस्या से जूझ रहे हैं। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिल्डर और मेंटेनेंस एजेंसी ने अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सोसाइटी में करीब 782 फ्लैट हैं और यहां तीन वर्ष पहले पजेशन मिलना शुरू हुआ था। वर्तमान में एक फ्लैट की कीमत 70 से 75 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है। निवासियों का कहना है कि बिल्डर प्रत्येक फ्लैट से हर महीने 2500 रुपये रखरखाव शुल्क वसूल रहा है, इसके बावजूद मूलभूत सुविधाओं और रखरखाव का अभाव है।
टावर-ए के फ्लैट नंबर 208 में रहने वाले डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि उनके फ्लैट की छत से लगातार पानी टपक रहा है, जिससे दीवारों में सीलन आ गई है। उन्होंने बताया कि करीब दस दिन पहले भी यही समस्या सामने आई थी। उस समय बिल्डर और मेंटेनेंस एजेंसी को शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पिछले दो दिनों से समस्या फिर गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
निवासियों के अनुसार, सोसाइटी के कई फ्लैटों में सीलन की समस्या बनी हुई है। दीवारों में सीलन के कारण पूरे फ्लैट में बदबू फैल रही है, जिससे रहना मुश्किल हो गया है। लोगों ने जल्द से जल्द मरम्मत कराकर समस्या का समाधान करने की मांग की है। इस संबंध में मेंटेनेंस एजेंसी से जुड़े राजीव भाटिया से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी।