{"_id":"6a9dbe14e47b1b638b05a51f","slug":"residents-of-dabua-colony-troubled-by-contaminated-drinking-water-supply-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79336-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डबुआ कॉलोनी में दूषित पेयजल की आपूर्ति से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डबुआ कॉलोनी में दूषित पेयजल की आपूर्ति से लोग परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी के ए ब्लॉक में घरों तक पहुंच रहा पानी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। नलों से आने वाले पानी में झाग के साथ तेज दुर्गंध की शिकायत है। पानी की स्थिति देखकर लोग इसे पीने और खाना बनाने के लिए इस्तेमाल करने से बच रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नियमित जलापूर्ति के बावजूद स्वच्छ पानी नहीं मिलने से उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूसरे स्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी सोनिया का कहना है कि साफ पानी की आपूर्ति हर परिवार की बुनियादी जरूरत है। पानी की गुणवत्ता खराब होने की स्थिति में लोगों को मजबूरी में अतिरिक्त खर्च कर पानी खरीदना पड़ रहा है। वहीं, निवासी रितु ने बताया कि पानी की गुणवत्ता खराब होने के कारण घर के काम प्रभावित हो रहे हैं।