फरीदाबाद: खेलते-खेलते बोरवेल में गिरी ढाई वर्षीय नेहा की बची जान, बाहर निकालने के लिए कई घंटे चला बचाव अभियान
बच्ची कल शाम बोरवेल में गिरी थी जिसे आज तड़के कई घंटे चले अभियान के बाद बाहर निकाल लिया गया है।
विस्तार
फरीदाबाद के सीही गांव में कल शाम खेलते-खेलते बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची नेहा को कई घंटे चले अभियान के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सीही गांव में खेलते समय बोरवेल में गिरी बच्ची को बचा लिया गया है।
रविवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया था। यहां खेलते-खेलते ढाई साल की बच्ची नेहा बंद पड़े बोरवेल में गिर गई। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बच्ची को बाहर निकालने के प्रयास चलते रहे। देर रात मिली सूचना के अनुसार एनडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया। लोहे के हुक के जरिए बच्ची को खींचने का प्रयास किा गया। बच्ची के निकलने की उम्मीद बढ़ी। अर्थमूवर मशीन से खुदाई रुकवाई और तड़के उसे बोरवेल से निकाल लिया गया।
#WATCH | Haryana | The 3-year-old girl who fell into a borewell while playing in Seehi village in Faridabad has been rescued. More details are awaited. pic.twitter.com/vuA827H5zO
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 27, 2026
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.