फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Report sought from builder in ten days on problems

समस्याओं पर बिल्डर से दस दिन में रिपोर्ट मांगी

Fri, 27 May 2022 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Report sought from builder in ten days on problems
फरीदाबाद। शुक्रवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय में वरिष्ठ नगर योजनाकार रवि सिहाग और डीटीपी रेणुका सिंह ने ग्रेटर फरीदाबाद की लगभग 20 आरडब्ल्यूए और बिल्डर प्रतिनिधियों के साथ लगभग दो घंटे बैठक की। इसमें आरडब्ल्यूए की समस्याओं को सुना गया तथा बिल्डर ने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ग्रेटर फरीदाबाद में सीवर पानी और बिजली सहित अन्य समस्याओं से परेशान लोग आए दिन बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन करते हैं। ऐसे में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सेक्टर 12 हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। वरिष्ठ नगर योजनाकार रवि सिहाग ने समस्याओं पर बिल्डर से रिपोर्ट मांगी है। पार्क एलीट प्रीमियम सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रधान अवनींद्र तिवारी ने बताया कि सोसायटी में 13 टावर हैं। जिनमें केवल छह के पास ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट है। सोसायटी वासियों ने बिल्डर से कई बार इसकी मांग की थी लेकिन सुनवाई न होने पर दोबारा इस मुद्दे को रखा गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ नगर योजनाकार ने बिल्डर से दस दिन में पर रिपोर्ट मांगी है। आरपीएस शबाना के आरडब्ल्यूए प्रधान जितेंद्र भल्ला ने बताया कि उन्होंने सोसाइटी में बिजली पानी और सड़क की समस्या को बैठक में उठाया है। सभी सोसाइटी की समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन मिला हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed