{"_id":"69026450207f37ac4e0986c5","slug":"repair-work-on-the-main-road-connecting-dayalpur-to-mohana-begins-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54551-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दयालपुर से मोहना को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की मरम्म्त शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दयालपुर से मोहना को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की मरम्म्त शुरू
विज्ञापन
बारिश के मौसम से पूरी तरह टूट गई थी सड़क, लोगों को हो रही थी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा । दयालपुर गांव से मोहना को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। बारिश के मौसम से ही यह सड़क पूरी तरह से टूट गई थी, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यह मार्ग न केवल हरियाणा के गांवों को जोड़ता है, बल्कि उत्तर प्रदेश के यमुना किनारे बसे गांवों के लोगों के लिए भी बल्लभगढ़ आने-जाने का प्रमुख रास्ता है। ऐसे में सड़क के खराब होने से हजारों लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित हो रही थी।
गांव हीरापुर निवासी जय भगवान ने बताया कि बारिश के दौरान इस सड़क की हालत बेहद खराब हो गई थी। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे और सड़क पर पानी भर जाने के कारण लोगों को जोखिम उठाकर सफर करना पड़ता था। अक्सर इस रास्ते पर दोपहिया वाहन फिसलकर गिर जाते थे और कई बार हादसे भी हो चुके हैं। लेकिन अब पीडब्ल्यूडी ने इस पर मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है, जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
वहीं, कृष्ण कौशिक का कहना है कि दयालपुर से मोहना होकर बल्लभगढ़ जाने वाला यह मार्ग लोगों की रोजाना आवाजाही का मुख्य जरिया है। सड़क पर इतने गहरे गड्ढे थे कि वाहन निकालना भी मुश्किल हो जाता था। कई बार तो लोगों को वैकल्पिक रास्ता चुनना पड़ता था, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती थी। अब विभाग ने मरम्मत का काम शुरू किया है, तो उम्मीद है कि जल्द ही यह सड़क फिर से सुगम हो जाएगी।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन प्रकाश लाल ने बताया कि बारिश के दौरान सड़क की मरम्मत करना संभव नहीं था। बारिश खत्म होते ही विभाग ने सर्वे कराया और अब मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। आने वाले दिनों में यह मार्ग पूरी तरह से सुचारू हो जाएगा और लोगों को सुरक्षित सफर की सुविधा मिलेगी।