फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Relief to the people of Nehru Colony, arrangements will be made for rehabilitation

Faridabad News: नेहरू कॉलोनी के लोगों को राहत, पुनर्वास की होगी व्यवस्था

Wed, 09 Jul 2025 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Relief to the people of Nehru Colony, arrangements will be made for rehabilitation
10 जुलाई को होने वाली तोड़फोड़ की कार्रवाई टलने की उम्मीद, निगम आयुक्त ने कहा- सरकार के सामने रखेंगे विषय
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नेहरू कॉलोनी में तोड़-फोड़ की कार्रवाई के फिलहाल रुकने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन की तरफ से लोगों को बड़ी राहत दी गई है। निगम आयुक्त ने निवासियों के पुनर्वास की व्यवस्था करने की बात कही है।
नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने जानकारी देते हुए बताया कि नेहरू कॉलोनी में प्रस्तावित तोड़फोड़ की कार्रवाई के संबंध में हाल ही में कॉलोनी के निवासियों एवं प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया गया। इस दौरान कॉलोनी के लोगों की चिंताओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने नेहरू कॉलोनी के प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ की कार्रवाई से पूर्व इस विषय को राज्य सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि उनके पास पात्र काॅलोनीवासियों द्वारा इस संदर्भ में कोई प्रस्ताव आएगा तो वे सरकार को भेजेंगे और उनका प्रयास रहेगा कि नेहरू कॉलोनी के पात्र निवासियों को वैकल्पिक आवास उपलब्ध करवाया जाए। निगम आयुक्त की तरफ से मिले आश्वासन के बाद इलाके के लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि प्रशासन की तरह सरकार का भी सहयोग मिलेगा तो उनके घर उजड़ने से बच जाएंगे।


नेहरू कॉलोनी के लोगों ने की स्थायी समाधान की मांग



नगर निगम के आयुक्त की तरफ से पुनर्वास की बात के बाद मंगलवार शाम को नेहरू कॉलोनी में दोबारा धरना शुरू कर दिया है। धरने पर बैठी महिलाओं का कहना है कि पुनर्वास का मतलब हम लोगों को यहां से हटाया जाएगा। हम लोग अपने घरों को नहीं छोड़ना चाहते। हम लोग यहीं पर रहना चाहते हैं। लोगों ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि हमें स्थायी समाधान चाहिए। जब हम लोगों की अधिकारियों से बात हुई थी तो उन्होंने कहा था कि केवल तीन घरों को तोड़ा जाएगा। यह तीन घर उन लोगों के हैं जो नशे का कारोबार करते हैं। लोगों का कहना है कि अगर केवल तीन घर तोड़ने हैं तो 10 तारीख का इंतजार क्यों करना। इसके अलावा क्या गारंटी है कि दूसरे मकान नहीं टूटेंगे।




सरकार को नेहरू कॉलोनी को तोड़ने की जगह वहीं पर पक्का करने का कार्य करना चाहिए। इससे गरीब लोगों को उनका अधिकार मिल पाएगा। - रतिराम

प्रशासन की तरफ से पहले नोटिस लगाए गए थे लेकिन अब सहयोग की बात कही गई है। हमें सरकार से भी पूरी उम्मीद है। - राहुल
इस कॉलोनी में रहने वाले लोग काफी गरीब हैं। सरकार को हम लोगों के घरों को बसाने में मदद करनी चाहिए। - रवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed