फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Relief expected due to decrease in Yamuna water level

Faridabad News: यमुना के जलस्तर में कमी से राहत की उम्मीद

Sun, 07 Sep 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Relief expected due to decrease in Yamuna water level
फरीदाबाद बसंतपुर गांव में यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने पर घरों में भरा पानी कुछ कम होने पर अपने म
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में यमुना नदी के जलस्तर में कमी दर्ज की गई है इस कारण बाढ़ से जूझ रहे लोगों के बीच राहत की उम्मीद जगी है। ताजेवाला, ओखला और हिंडन बैराज से शनिवार को मिले जलस्तर और डिस्चार्ज के आंकड़े पर ध्यान दिया जाए तो उम्मीद जताई जा सकती है कि स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रित हो रही है। हालांकि विशेषज्ञों और प्रशासन का कहना है कि खतरा पूरी तरह टला नहीं है और सतर्कता बनाए रखनी आवश्यक है।

ताजेवाला बैराज की स्थिति
शनिवार सुबह 9 बजे ताजेवाला बैराज से 50,629 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके बाद दिन चढ़ने के साथ यह मात्रा घटकर 2 बजे 45,974 क्यूसेक तक पहुंच गई। हालांकि शाम 5 बजे तक इसमें फिर से हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई और डिस्चार्ज 49,016 क्यूसेक रहा।यह आंकड़े बताते हैं कि यमुना में पानी का बहाव फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन इसमें उतार-चढ़ाव जारी है। ताजेवाला से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा ही सीधे तौर पर दिल्ली, फरीदाबाद और नोएडा जैसे निचले इलाकों में यमुना के स्तर को प्रभावित करती है।
विज्ञापन


ओखला बैराज का दबाव
ओखला बैराज पर सुबह 9 बजे अपस्ट्रीम जलस्तर 200.25 मीटर और डाउनस्ट्रीम 200.20 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 200.60 मीटर से कुछ नीचे था। डिस्चार्ज 2,09,439 क्यूसेक रहा। दोपहर 11 बजे तक जलस्तर घटकर 200.20 मीटर रह गया और डिस्चार्ज भी घटकर 2,05,183 क्यूसेक पर दर्ज हुआ। दोपहर 2 बजे यह और गिरकर 200.15 मीटर व 2,00,968 क्यूसेक तक पहुंच गया। शाम 4 बजे जलस्तर घटकर 200.05 मीटर हो गया और डिस्चार्ज 1,92,612 क्यूसेक पर आ गया। यही स्थिति शाम 5 बजे भी बनी रही। आंकड़े साफ दिखाते हैं कि ओखला बैराज पर दबाव लगातार कम हो रहा है। हालांकि यह अब भी 2 लाख क्यूसेक के आसपास बना हुआ है, जो नदी के बहाव से काफी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंडन बैराज पर स्थिरता
हिंडन बैराज पर दिन भर जलस्तर स्थिर रहा। अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम दोनों 199.95 मीटर पर दर्ज हुए, जबकि खतरे का निशान 205.08 मीटर है। डिस्चार्ज भी स्थायी रूप से 6,189 क्यूसेक रहा। इससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि यहां स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed