फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Registration on the portal may increase the arrival of wheat in mandis

पोर्टल पर पंजीकरण से बढ़ सकती है मंडियों में गेहूं की आवक

Wed, 07 Apr 2021 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Registration on the portal may increase the arrival of wheat in mandis
बल्लभगढ़। मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद के बीच ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर मात्र दो दिन में ही 1570 किसानों ने अपना फसल का ब्यौरा दर्ज करवाया है। अब तक सबसे अधिक पंजीकरण मोहना उप तहसील के किसानों ने करवाया है। बड़खल तहसील के किसानों ने सबसे कम पंजीकरण कराया है। वहीं, फसल खरीद के लिए जिले की छह मंडियों में किसानों की लंबी लाइन लगी हुई है। जहां निरंतर किसान गेहूं लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव होने से गेहूं की फसल पककर पूरी तरह तैयार हो चुकी है। उम्मीद है कि इस सप्ताह मंडियों में गेहूं की अवाक जोर पकड़ेगी। जिले भर में छह मंडियों में खरीद होनी है। फिलहाल गेहूं की आवक धीमी है। अधिकारियों को खासकर मोहना मंडी, फतेहपुर मंडी, तिगांव मंडी, बल्लभगढ़ मंडी, मंडियों में अगले तीन-चार दिन में गेहूं की अवाक बढ़ने की उम्मीद है। सरकार ने इस बार किसानों की पंजीकृत फसल का ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण के लिए जरिए फीड कराया है। ऐसे सभी किसानों की फसल खरीद की पूरी राशि किसानों को सीधे डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर बेनिफिट के जरिए मिलेगी।
विज्ञापन

अब तक पंजीकरण
बड़खल तहसील में सबसे कम 46 किसानों ने ही फसल का ब्यौरा दिया है। जिले में सबसे अधिक पंजीकरण मोहना में हुआ है। यहां करीब 1913 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है जबकि दूसरे नंबर पर दयालपुर है। यहां के 1730 किसानों ने पंजीकरण कराया। तीसरे नंबर बल्लभगढ़ तहसील के अंतर्गत आने वाले किसानों में करीब 1256 किसानों ने पंजीकरण कराया। तिगांव ब्लॉक के करीब 727 किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा में रुचि दिखाई है। फरीदाबाद, धौज और गौछी में यह आंकड़ा 500 से 200 के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान दिखा रहे रुचि
किसानों ने ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ में काफी रुचि दिखाई है, जहां 6550 किसानों ने अपना पंजीकरण करवाया है। करीब 50 हजार 887 हेक्टेयर भूमि इसमें शामिल हुई हैं। इसमें कृषि विभाग के अनुसार 6453 किसान गेहूं के है जबकि बाकी अन्य फसल से संबंधित है। - अनिल कुमार, जिला कृषि एवं किसान कल्याण विभाग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed