फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Reduction in road accidents due to daily challan

Faridabad News: रोजाना कट रहे चालान से आई सड़क हादसों में कमी

Sat, 10 Jun 2023 08:55 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 10 Jun 2023 08:55 PM IST
विज्ञापन
Reduction in road accidents due to daily challan
रोजाना कट रहे चालान से आई सड़क हादसों में कमी
विज्ञापन

बेहतर परिणाम देखते हुए अब थाना स्तर पर भी चालान काटने का मिला टारगेट

कैलाश गठवाल
फरीदाबाद। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर रोजाना अभियान चलाकर ट्रैफिक पुलिस चालान काट रही है। इससे पुलिस विभाग के राजस्व में तो इजाफा हो ही रहा है। साथ में सड़क हादसों में भी कमी आ रही है। चालान काटने की कड़ी में अब थाना पुलिस को भी चालान काटने का टारगेट मिलने लगा है। हर थाना प्रभारी को रोजाना कम से कम 50 चालान अपने इलाके में काटने हैं। इसके लिए एएसआई या उससे ऊपर की रैंक के पुलिसकर्मी नाकों पर चालान काटते नजर आ रहे हैं। ट्रैफिक प्रबंधन पर रोजाना काम करने से सड़क हादसों में कमी आई है। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वालों और घायलों की संख्या हर माह घटती जा रही है। इसके बेहतर परिणाम देख कर पुलिस आयुक्त विकास अरोडा ने अब थाना स्तर पर भी चालान काटने के निर्देश दिए हैं।
डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस का ध्यान सड़क हादसों में कमी लाने और शहर को जाम मुक्त करने पर है। इसके लिए चालान काटने के साथ-साथ जागरुकता अभियान भी चला जा रहा है। कुछ लोग आदतन ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते इसके लिए चालान काटना जरूरी हो जाता है। दोपहिया चालक दिल्ली बॉर्डर पर जाते ही हेलमेट लगा लेते हैं लेकिन शहर में बिना हेलमेट के घूमना पसंद करते हैं। इसके सुधार के लिए सख्ती जरूरी है। पिछले दो माह में सख्ती बरतने के कारण हादसों में एकदम से कमी आई है। जाम की समस्या को कम करने के लिए फिलहाल भारी वाहनों की एंट्री दिन के समय एक माह के लिए रोक दी गई है। कंपनियों की छुट्टी के समय ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों की आसपास के वाहनों को रोकने के लिए तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन

---
जाम से बचने के लिए नालों की जल्द होगी सफाई
डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि बरसात के दिनों में पानी भर जाने के कारण लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। इसके लिए एनएचएआई और नगर निगम को पत्र लिखा गया है। बरसाती नालों की सफाई के सड़क पर जलभराव कम होगा। उनकी एक टीम ने जाम प्रभावित इलाकों का सर्वे किया है। भीड़भाड़ वाले इलाके होने के कारण यहां जाम की समस्या बनी रहती है। इन स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात करने के लिए विभाग से जवानों की मांग की गई है। लोगों से भी अपील है कि वह सड़कों पर वाहन खड़ा करने से बचें। सड़क किनारे अवैध रूप से लगने वाली दुकानों व रेहड़ी वालों से सड़क को मुक्त कराने के लिए निगम को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पिछले तीन साल के हादसों का ब्योरा
साल 2021 में कुल 505 सड़क हादसे हुए। इसमें 211 लोगों की मौत हो गई और 423 लोग घायल हुए। साल 2022 में हादसों की संख्या बढ़कर 589 हो गई। इनमें 253 लोग अपनी जान गंवा गए और 452 लोग घायल हो गए। साल 2023 में जनवरी से मई तक 217 सड़क हादसे हुए हैं। इसमें 97 लोग अपनी जान गंवा चुके और 165 लोग घायल हैं। जनवरी माह में 50 हादसों में 22 लोगों की मौत, 46 घायल। फरवरी में 56 हादसों में 22 की मौत, 42 घायल। मार्च में 54 हादसों में 26 की मौत, 43 घायल। अप्रैल में 43 हादसों में 17 की मौत 29 घायल। अभियान चलाने के बाद मई माह में कुल 14 सड़क हादसे हुए जिसमें 10 लोगों की जान चली गई और पांच लोग घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed