फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Recommendation to cancel the license of the murdered leader

हत्यारोपी नेता का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश

Sun, 01 Aug 2021 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Recommendation to cancel the license of the murdered leader
फरीदाबाद। ग्यारहवीं के छात्र की हत्या मामले में आरोपी बीरेश की लाइसेंसी पिस्टल का इस्तेमाल हुआ था। क्राइम ब्रांच ने दिल्ली पुलिस को उसके लाइसेंस रद्द करने को पत्र लिखा है। जेडीयू नेता बीरेश कुमार, हृदेश सिंह और धीरज को एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान पुलिस आरोपियों के मोबाइल हत्या में इस्तेमाल पिस्टल के अलावा अन्य हथियार व सबूतों को एकत्रित करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

हरकेश नगर निवासी ऋषि कुमार का हत्यारोपी बीरेश साल 2019 में तिगांव विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू की टिकट पर चुनाव भी लड़ा था। रविवार को पुलिस ने मृतक के साथ पढ़ने वाली किशोरी से भी पूछताछ की है। किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग के चलते ही ऋषि की हत्या की गई थी। ऋषि की हत्या में फिलहाल किशोरी का नाम सामने आता नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन

पुलिस उस मोबाइल की भी जांच कर रही है, जिससे ऋषि को को मैसेज भेजा गया था। बीरेश कुमार ने दिल्ली से पिस्टल का लाइसेंस लिया था। उसका लाइसेंस रद करने के लिए क्राइम ब्रांच ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed