फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ration kits distributed to 1,000 TB patients.

Faridabad News: 1000 टीबी मरीजों को राशन किट वितरित

Fri, 26 Jun 2026 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Ration kits distributed to 1,000 TB patients.
फरीदाबाद। टीबी के इलाज में दवा के साथ-साथ उचित पोषण और नियमित परामर्श भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसी कड़ी में बीके अस्पताल स्थित टीबी कार्यालय में मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट (एमडीआर) टीबी मरीजों के लिए विशेष जागरूकता एवं सामुदायिक सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मरीजों को काउंसलिंग के माध्यम से बीमारी से बचाव, उपचार के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और पोषण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


बीपीसीएल (नोएडा) के सहयोग से राष्ट्रीय हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद ने 1000 टीबी मरीजों को राशन किट वितरित की। वहीं, जीव दया फाउंडेशन की ओर से मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। डीआर-टीबी एचआईवी कोऑर्डिनेटर सुभाष गहलोत ने कहा कि टीबी हवा के माध्यम से फैलने वाली बीमारी है, इसलिए मरीजों को मास्क का प्रयोग करना चाहिए और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचना चाहिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed