फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rapido driver involved in fraud of Rs 39 lakh arrested

Faridabad News: 39 लाख की ठगी में शामिल रैपिडो चालक गिरफ्तार

Sat, 14 Jun 2025 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Rapido driver involved in fraud of Rs 39 lakh arrested
चालक ने साइबर ठगों को दे रखा था अपना खाता, साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 39 लाख रुपये की ठगी में शामिल खाताधारक आरोपी रैपिडो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुमित कुमार (27) निवासी सुल्तानपुरी नई दिल्ली के रूप में हुई है। ठगी के 3 लाख रुपये आरोपी के खाते में आए थे।

सेक्टर-78, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि 8 नवंबर 2024 को उसके व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज आया। जिसमें ट्रेडिंग करने के बारे में बताया गया था। फिर ट्रेडिंग के लिए उसकी बात ठगों से होने लगी। ठगों ने उसे एसएमसी ग्राहक सेवा में निवेश कर मोटा पैसा कमाने का लालच दिया। शिकायतकर्ता ने लालच में आकर निवेश के लिए 34 लाख 43 हजार रुपये ठगों के खाते में जमा करवा दिए। निवेश के कुछ समय बाद उसके खाते में लाभ के साथ 1 करोड़ 94 लाख 64 हजार 643 रुपये दिखने लगे। जब उसने पैसे निकालने चाहे तो ठगों ने कमीशन के नाम पर 5 लाख रुपये की मांग की। जिस पर शिकायतकर्ता ने लालच में आकर 5 लाख भी ठगों को दे दिए। इसके बाद ठगों ने 19 लाख रुपये की मांग की। जिस पर उनको शक हुआ कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए सुमित कुमार (27) निवासी सुल्तानपुरी नई दिल्ली को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी खाताधारक है और इसके खाते में ठगी के 3 लाख रुपये आये थे। आरोपी दिल्ली में रैपिडो में बाइक चलाने का काम करता है। जिसने अपना खाता ठगों को दिया था। आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed