फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   rapid rail will start in faridabad delhi mathura road

दिल्ली-फरीदाबाद-मथुरा के बीच दौड़ेगी रैपिड रेल

Fri, 16 Aug 2019 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
rapid rail will start in faridabad delhi mathura road
फरीदाबाद। दिल्ली से मथुरा के बीच रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) की योजना पर काम शुरू हो गया है। सब-कुछ ठीक रहा तो अगले 15 साल में इस रूट पर रैपिड ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने वाली इस ट्रेन से दिल्ली-फरीदाबाद-पलवल और मथुरा के बीच 15 स्टेशन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

फरीदाबाद में शुक्रवार को सेक्टर-15 स्थित जिमखाना क्लब में हुई फरीदाबाद मेट्रोपोलिटियन डेवलपमेंट अथारिटी (एफएमडीए) की बैठक में दिल्ली-मथुरा के बीच शुरू की जाने वाली रैपिड ट्रेन पर चर्चा की गई। इस बैठक में नगर निगम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और अन्य विभागों के साथ ही विभिन्न आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी, उद्यमी व मार्केट कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। एफएमडीए के सीईओ व नगर एवं ग्राम आयोजन विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी एके सिंह की अध्यक्षता वाली इस बैठक में रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम पर गंभीरता से विचार किया गया।
विज्ञापन

तीसरे चरण में पूरा होना है काम
बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सीईओ एके सिंह ने कहा कि दिल्ली-फरीदाबाद, पलवल के बीच रैपिड ट्रेन का काम तीसरे चरण में पूरा होना है। इसी को मथुरा तक बढ़ाया जाएगा। फरीदाबाद मेट्रोपोलिटियन डेवलपमेंट अथारिटी इस योजना को जल्द से जल्द शुरू कराने के लिए काम करेगी। दिल्ली-पलवल के बीच परियोजना पर सर्वे का काम चल रहा है। इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उम्मीद है कि 2035 तक दिल्ली से मथुरा के बीच लोगों को इस सेवा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इसके अलावा बैठक में 2040 तक के विकास का खाका खींचा गया। शहर में ढांचागत विकास के साथ गुरुग्राम को मेट्रो से जोड़ने पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed