फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ranney Well line to remain shut for 30 hours starting tomorrow water supply to be disrupted in 15 areas due to

फरीदाबाद: तीन और चार अक्तूबर को बंद रहेगी रेनीवेल लाइन,15 इलाकों में नहीं आएगा पानी, जानें कारण

Thu, 01 Oct 2026 08:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 01 Oct 2026 08:05 PM IST
सार

शहर के कई इलाकों में तीन और चार अक्तूबर को जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से नॉर्दर्न रेलवे के पास सोहना-बल्लभगढ़ रोड पर पाइप लाइन कनेक्शन का काम किया जाएगा।

विज्ञापन
Ranney Well line to remain shut for 30 hours starting tomorrow water supply to be disrupted in 15 areas due to
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के कई इलाकों में तीन और चार अक्तूबर को जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से नॉर्दर्न रेलवे के पास सोहना-बल्लभगढ़ रोड पर पाइप लाइन कनेक्शन का काम किया जाएगा। इसके लिए रेनीवेल वाटर सप्लाई लाइन नंबर-1 को तीन अक्तूबर की सुबह 10 बजे से चार अक्तूबर की शाम चार बजे तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान 15 क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विज्ञापन


एफएमडीए के अनुसार, यह कार्य मथुरा रोड से नॉर्दर्न रेलवे के पास तक बिछाई जा रही 450 एमएम व्यास की डक्टाइल आयरन (डीआई) पाइप लाइन को मौजूदा जलापूर्ति लाइन से जोड़ने के लिए किया जाएगा। कनेक्शन का काम पूरा होने के बाद नई पाइप लाइन को जलापूर्ति व्यवस्था से जोड़ा जा सकेगा। इसके चलते करीब 30 घंटे तक रेनीवेल लाइन बंद रहेगी।
विज्ञापन


इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
शटडाउन के कारण सेक्टर-22, सेक्टर-23, सेक्टर-25, सेक्टर-55, सेक्टर-58, गौंछी, शहीद पार्क, जेसीबी चौक, पंचायत भवन, जैन कॉलोनी, भीम बाग, सुभाष कॉलोनी, ऊंचा गांव, मिल्क प्लांट और आईटीआई ऊंचा गांव के पास प्रेम नगर क्षेत्र में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम समय पर पूरा करने के निर्देश
एफएमडीए ने संबंधित टीमों को पाइप लाइन कनेक्शन का काम निर्धारित अवधि में पूरा करने के लिए आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे शटडाउन अवधि को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में पानी पहले से संग्रहित कर लें। लाइन में आपूर्ति बहाल होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति सामान्य होने में भी कुछ समय लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed