फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ramleela programs in city

Faridabad News: पुत्र वियोग में पिता दशरथ को प्राण त्यागता देख दर्शकों की आंखें हुई नम

Wed, 18 Oct 2023 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
ramleela programs in city
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में विभिन्न रामलीला कमेटियों की ओर से रामलीला मंचन में अलग-अलग किरदारों द्वारा अपनी भूमिका बखूबी अदा ही जा रही है। विजय रामलीला कमेटी, मार्केट नंबर एक की ओर से मंगलवार को अपने मंच से भगवान श्रीराम के वनवास जाने के दृश्यों को दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया। इस दौरान मां और पुत्र के बीच हुए संवाद ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। राम, सीता और लक्ष्मण तीनों ने बनवास की राह ली तो पिता दशरथ ने राम वियोग में प्राण त्याग दिए, इसे देख दर्शक भावुक हो उठे।
माता-सीता एवं लक्ष्मण ने साथ चलने का आग्रह किया, जिस पर श्री राम के साथ उनका बेहतरीन ढंग से किया गया, संवाद भी दर्शकों को बेहद पसंद आया। सीता की भूमिका को जीवंत करते कलाकार जितेश ने अपनी सुंदरता एवं खूबसूरत संवाद से दर्शकों का मन मोह लिया। अंत में राम, सीता और लक्ष्मण तीनों ने बनवास की राह ली और भगवा वस्त्रों में पुत्रों को महल छोड़ते देख दशरथ का विलाप देखकर दर्शकों की आंखों से आंसू छलक उठे। पिता दशरथ के राम वियोग में प्राण त्यागने से पहले की तड़प देख दर्शक भावुक हो उठे। इस दौरान रामजी ने केवट की मदद से गंगा पार की और भक्ति को अनुभव किया। दूसरी ओर मंच पर भरत के अयोध्या लौटने का दृश्य का मंचन किया गया।
विज्ञापन


रामलीला मंचन के दौरान भरत मिलाप
धार्मिक लीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला मंचन के दौरान भरत मिलाप ओर शूर्पणखा की नाक कटाने के दृश्य को दिखाया गया। प्रथम दृश्य में भरत के नौनिहाल से अयोध्या लौटने के दृश्य का मंचन किया। जहां वह अयोध्या के हालात देखकर सीधा माता कैकई के महल में जाते हैं। कैकई भरत को अपने दोनों वरों के बारे में बताती हैं कि उसने एक वर में तुम्हारे लिए राजतिलक और दूसरे वर में राम के लिए चौदह वर्ष का बनवास मांगा। भरत यह सुनकर विलाप में डूब जाते हैं और श्रीराम को लेने वनों को चल पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीता स्वयंवर का दृश्य दिखाया
कुमाऊं सांस्कृतिक मंडल की ओर से रामलीला मंचन में सीता स्वयंवर का दृश्य दिखाया गया, जिसमें राम का अभिनय शेखर भट्ट, लक्ष्मण का अभिनय कैलाश बिष्ट, सीता का अभिनय कुमारी चंद्र बंगारी, जनक का श्याम दत्त पुजारी ने सुनैना का पूजा बंगारी, रावण का अभिनय गोविंद सिंह बिष्ट और परशुराम का अभिनय हरीश भट्ट ने किया। लीला में परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने दर्शकों से जमकर तालियां बटोंरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed