{"_id":"651b0836f8d018c678089027","slug":"rally-for-swatchta-abhiyan-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-14517-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रैली निकाल लोगों को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रैली निकाल लोगों को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक 321ए के बैनर तले शहर में स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली गई। रैली सेक्टर-19 स्थित लायंस भवन ओल्ड फरीदाबाद से शुरू हुई, जो शहर के विभिन्न हिस्सों में पहुंची। रैली को लायंस डिस्ट्रिक गवर्नर प्रदीप सिंघल, अजय गौड़ ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्हाेंने स्लोगन हाथ में उठा लोगों को जागरूक किया।
प्रदीप सिंघल ने कहा कि इस तरह का अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करना बहुत बड़ा श्रमदान है। लायंस क्लब जैसे संगठन स्वच्छता के लिए इस तरह की रैली निकालकर लोगों को जागरूक बना रहे हैं। हर व्यक्ति को अपने आसपास साफ-सफाई रखनी चाहिए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के सपनों को पूरा करने के लिए सभी को अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करुणा का भाव पैदा करना होगा। इस मौके पर सोम मल्होत्रा, एनके गुप्ता, प्रदीप सिंघल, राजेश कुमार गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, आरपी ओझा, आरके गुप्ता , राजेश गुप्ता, माला गुप्ता, आशा वोहरा, राहुल सिंघल, योगिन्दर सिंह व अनिल खुराना मौजूद थे।