फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Raja Nahar Singh Stadium will be equipped with modern facilities

Faridabad News: राजा नाहर सिंह स्टेडियम होगा आधुनिक सुविधाओं से लैस

Mon, 29 Dec 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Raja Nahar Singh Stadium will be equipped with modern facilities
नगर निगम ने अधूरे निर्माण को पूरा करने के लिए सरकार को भेजा ब्योरासंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। हरियाणा के सबसे बड़े और ऐतिहासिक राजा नाहर सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को लेकर एक बार फिर सकारात्मक संकेत मिले हैं। लंबे समय से रुके इस प्रोजेक्ट को अब नई रफ्तार देने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर निगम फरीदाबाद ने स्टेडियम के अधूरे निर्माण को पूरा करने और आधुनिक सुविधाएं विकसित करने के लिए 90 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत का ब्योरा तैयार कर सरकार को भेज दिया है।


अनुमानित बजट को मंजूरी मिलने के बाद जनवरी 2026 के अंत तक निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने की संभावना है। इससे फरीदाबाद सहित पूरे हरियाणा के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। गौरतलब है कि राजा नाहर सिंह स्टेडियम का निर्माण कार्य पिछले कुछ वर्षों से विभिन्न प्रशासनिक कारणों से रुका हुआ था। 2023 में इसकी जिम्मेदारी फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) को सौंपी गई थी, लेकिन आवश्यक एनओसी और अन्य प्रक्रियाओं में समय लगने के कारण काम आगे नहीं बढ़ सका। अक्टूबर 2025 में सरकार ने परियोजना की जिम्मेदारी फिर से नगर निगम फरीदाबाद को सौंप दी, जिसके बाद इसे आगे बढ़ाने के प्रयास तेज किए गए।
विज्ञापन




हाल ही में स्टेडियम परिसर में साफ-सफाई और रखरखाव की पहल भी की गई, जिससे यह संकेत मिला कि प्रशासन इस प्रोजेक्ट को लेकर गंभीर है। अब नए बजट प्रस्ताव और स्पष्ट योजना के साथ यह उम्मीद जताई जा रही है कि राजा नाहर सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम न सिर्फ समय पर पूरा होगा, बल्कि भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों की मेजबानी कर फरीदाबाद को खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed