फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   rain wets farmers crop

बारिश से भीगा किसानों का पीला सोना

Fri, 06 May 2016 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 06 May 2016 10:26 AM IST
विज्ञापन
rain wets farmers crop
- फोटो : अमर उजाला

मौसम की बेरुखी और प्रशासन की लापरवाही की मार किसान व आढ़ती पर भारी पड़ी। बृहस्पतिवार सुबह झमाझम बारिश से बल्लभगढ़ अनाज मंडी में खुले आसमान के नीचे पड़ी करीब एक लाख बोरियां में रखा गेहूं भीग गया। वहीं, तिगांव, मोहना, फतेहपुर बिल्लौच में मामूली बूंदाबांदी की वजह से फसल भीगने से बच गई। किसानों का कहना है कि लिफ्टिंग समय पर होती तो नुकसान नहीं होता।

विज्ञापन


गौरतलब हो कि जिले की अनाज मंडियों में चार अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हुई थी। अब तक जिले की मंडियों में लगभग छह लाख टन गेहूं की आवक हो चुकी है। उठान की गति धीमी होने और तिरपाल की व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों को खासा नुकसान हुआ है। अभी मंडी में लगभग एक लाख बोरियां पड़ी है। बारिश शुरू होते ही किसानों और आढ़तियों के होश उड़ गए। तिरपाल डालकर गेहूं को बचाने की कोशिश की गई लेकिन बारिश ने गेहूं भिगो दिया था।
विज्ञापन


लिफ्टिंग में ढिलाई से बिगड़े हालात
आढ़तियों का कहना है कि यदि शहर मंडी में सही समय पर लिफ्टिंग होती रहती तो यह नौबत नहीं आती। सरकारी खरीद एजेंसियों ने तो अपना गेहूं शैडों के नीचे रख दिया जबकि आढ़तियों का गेहूं खुले में पड़ा रहा। इसके बारे में मंडी के अधिकारियों को भी कहा गया, लेकिन फिर भी लिफ्टिंग को तेज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवस्थाएं बनाने के दिए थे निर्देश
पिछले दिनों संसदीय सचिव सीमा त्रिखा और विधायक मूलचंद शर्मा ने शहर की मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। उन्होंने अधिकारियों ने निर्देश दिए थे कि गेहूं आमद को लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। किसानों को किसी भी स्तर पर परेशानी न आए। इसके बावजूद बारिश में गेहूं भीग गया।


बारिश के कारण गेंहू का नुकसान नहीं हुआ है। मंडियों में खुले में पड़े अनाज को जल्द उठान पर्याप्त तिरपालों के इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं। गेंहू का उठान व लदान तेज किया जाएगा।-राहुल यादव, सचिव मार्केट बल्लभगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed