{"_id":"60f5b55f8ebc3e6d5223cb03","slug":"rain-became-a-disaster-roads-submerged-faridabad-news-noi594480850","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश बनी आफत, सड़कें जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश बनी आफत, सड़कें जलमग्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लभगढ़। दिनभर हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी तरफ लोगों की आफत हो गई। कुछ घंटों की बारिश में शहर के अधिकांश सड़कें और सरकारी कार्यालय तालाब बन गए। जलभराव होने से मानसून की तैयारी को लेकर निगम की दावों की पोल भी खुल गई और लोगों को पूरे दिन परेशानियों का सामना करना पड़ा।
रविवार रात से मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली, तो वहीं बस स्टैंड, चावला कॉलोनी, सेक्टर-3, सेक्टर-5, सेक्टर-56, सेक्टर-2 समेत कई स्थानों पर घुटनों तक पानी भर गया। साथ ही शहर की तहसील भी तालाब बन गई थी। लोग सुबह से तहसील में अपने कामकाज को लेकर पहुंचने लगे लेकिन कार्यालय में पानी जमा होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी, वहीं सब्जी में मंडी में बुरा हाल बना हुआ था। मंडी में खरीदारी करने वालों को मजबूरी में पानी में खड़े होकर जाना पड़ रहा था। लोगों का कहना था कि निगम जलभराव की समस्या को लेकर कोई इंतजाम नहीं करता है। इसलिए हर वर्ष जलभराव की समस्या बनी जाती है। लोग निगम से शिकायत भी करते है लेकिन स्थिति जस की तस होती है।
निर्माण कार्य ने बढ़ाई मुसीबत
शहर मेें सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा। इस कारण सड़कें जगह-जगह से खुदी पड़ी हुई है। हर तरफ रास्ते बंद हैं। जिससे वाहन चालकों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ ऐसा ही हाल सेक्टर-3 इलाके में बना हुआ है। जहां पर फरीदाबाद पर पुल पर जाने के लोगों को घूमकर जाना पड़ रहा है। साथ ही कई वाहन गड्ढों में फंसे रहे।