फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Punjabi candidates should be fielded on Badkhal and 89 assembly seats.

Faridabad News: बड़खल और 89 विस सीटों पर उतारे जाएं पंजाबी प्रत्याशी

Thu, 23 Nov 2023 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Punjabi candidates should be fielded on Badkhal and 89 assembly seats.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। 2024 विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से नेताओं ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को पंजाबी समुदाय से आने वाले कांग्रेसी नेता ने समुदाय के नाम पर बड़खल और 89 विधानसभा क्षेत्र की टिकट मांगी। कांग्रेस नेता राजेश गाबा आर्य ने बताया कि कांग्रेस में लगातार पंजाबी समुदाय की अनदेखी हो रही है। उन्होंने इस बार के चुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से दोनों विधानसभा सीटों पर पंजाबी प्रत्याशियों को उतारने की मांग की है।
पत्रकार वार्ता में राजेश गाबा आर्य ने बड़खल व 89 विधानसभा क्षेत्र
से पंजाबी समुदाय को विधानसभा चुनावों में हिस्सेदारी देते हुए प्रत्याशी बनाने के लिए कहा। उन्हाेंने कहा कि दर्द का अहसास तब से है जब हरियाणा कांग्रेस में चार कार्यकारी अध्यक्ष सम्मानित समाज से बनाए गए थे। इसके बावजूद पंजाबी समाज से किसी भी नेता को कार्यकारी अध्यक्ष नहीं चुना गया। पंजाबी नेता ने आवाज नहीं उठाई तो मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को आगे आना पड़ा।
विज्ञापन

बंटवारे से लेकर अब तक पंजाबी समाज को कांग्रेस ने बहुत कुछ दिया है लेकिन पिछले कुछ वर्षों से हमारे समाज की अनदेखी हो रही है। सच्चे कार्यकर्ता होने के नाते जो बहुमूल्य वोट कांग्रेस पार्टी का था वो कांग्रेस से दूर हो चुका है। उसी कड़ी में वह अपने समाज के रूठे हुए आखिरी छोर के हर उस व्यक्ति को मनाएंगे जो पार्टी से नाराज है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो हमारे समाज की सच्ची हितैषी रही है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद राजेश भाटिया, कांग्रेस नेता अनीषपाल, कांग्रेस अध्यापक सैल के पूर्व चेयरमैन हरीश ऋषि, डाॅ. सौरभ शर्मा, संचित कोहली, पंजाबी-खत्री समाज के अध्यक्ष भानुप्रताप खत्री, गुलशन खत्री, विनोद खत्री, सतीश गोसाईं, करुण बहल, सचिन शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed