फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Public welfare fairs and special camps will be held until September 30.

Faridabad News: 30 सितंबर तक लगेंगे लोक कल्याण मेले और विशेष शिविर

Sat, 05 Sep 2026 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Public welfare fairs and special camps will be held until September 30.
रेहड़ी-पटरी वालों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। रेहड़ी-पटरी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करने वाले शहर के छोटे दुकानदारों और स्ट्रीट वेंडर्स के लिए अच्छी खबर है। नगर निगम की ओर से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 30 सितंबर तक लोक कल्याण मेले और विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इन कैंपों में वेंडरों को ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के साथ उन्हें डिजिटल भुगतान और विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को आर्थिक रूप से मजबूत कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। कैंपों में ऐसे लाभार्थियों से भी संपर्क किया जा रहा है, जिनके ऋण वितरण की प्रक्रिया अभी लंबित है। साथ ही पात्र वेंडर्स को योजना के तहत बढ़ी हुई ऋण राशि के लिए आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन


दूसरा ऋण चुका चुके वेंडरों को क्रेडिट कार्ड का लाभ

जिन स्ट्रीट वेंडरों ने योजना के तहत अपना दूसरा ऋण चुका दिया है, उन्हें क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बैंक प्रतिनिधि लंबित ऋण आवेदनों के निस्तारण और नए आवेदनों की प्रक्रिया में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीआई और क्यूआर कोड से जुड़ेंगे दुकानदार

कैंप में ऐसे वेंडरों को यूपीआई और क्यूआर कोड उपलब्ध करवाए जाएंगे, जो अभी डिजिटल लेन-देन से नहीं जुड़े हैं। उन्हें पीएम स्वनिधि मोबाइल ऐप भी डाउनलोड कराया जाएगा। इससे ग्राहक डिजिटल माध्यम से भुगतान कर सकेंगे और वेंडरों को भी डिजिटल लेन-देन का लाभ मिलेगा।

इन जगहों पर लगेंगे कैंप

डबुआ सब्जी मंडी में 6 सितंबर, बल्लभगढ़ मंडी में 8 सितंबर, वार्ड-36 कार्यालय में 10 व 14 सितंबर, वार्ड-31 में 16 सितंबर, वार्ड-37 कार्यालय में 18 सितंबर, वार्ड-35 कार्यालय में 22 सितंबर, वार्ड-39 कार्यालय में 25 सितंबर और वार्ड-36 कार्यालय में 29 सितंबर को कैंप लगाए जाएंगे। सेंसस टाउन प्याला गांव में 8, 15, 22 और 29 सितंबर को कैंप होंगे।


इसके अलावा सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 से शाम 3 बजे तक नगर निगम मुख्यालय, एनआईटी में भी योजना से संबंधित कार्य किया जाएगा। बैंक कैंप भी अलग-अलग तारीखों पर आयोजित होंगे। निगम ने वेंडरों से अपील की है कि वे कैंप में पहुंचकर ऋण, डिजिटल भुगतान और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed