{"_id":"6a7b5b2429c542e44d039837","slug":"public-transport-facilities-are-unavailable-in-several-sectors-and-colonies-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77180-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कई सेक्टर व कॉलोनियों में नहीं है सार्वजनिक परिवहन की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कई सेक्टर व कॉलोनियों में नहीं है सार्वजनिक परिवहन की सुविधा
विज्ञापन
मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए पैदल ही लंबी दूरी तय करनी पड़ती है
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टरों व कॉलोनियों में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा आज भी पर्याप्त नहीं है। इसका सबसे अधिक असर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ रहा है। दैनिक जरूरतों के लिए बाजार जाने से लेकर बच्चों को स्कूल छोड़ने और वापस लाने तक लोगों को लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है। पर्वतीय कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, संजय कॉलोनी, सेक्टर- 22, 23, 8, 9 सहित अन्य कई सेक्टरों व कॉलोनियों में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं हैं।
स्थानीय महिलाओं का कहना है कि अधिकांश सेक्टरों तक न तो नियमित बस सेवा उपलब्ध है और न ही ऑटो की सुविधा है। मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए कई बार एक से दो किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता है। इसके बाद ही उन्हें कोई वाहन मिल पाता है। इससे खासकर नौकरीपेशा महिलाओं और गृहिणियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। बुजुर्गों और बीमार लोगों की परेशानी और भी अधिक है। महिलाओं ने प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि कॉलोनियों और सेक्टरों में नियमित बस सेवा से जोड़ा जाए। उनका कहना है कि क्षेत्र की आबादी लगातार बढ़ रही है, लेकिन सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था नहीं की गई है। समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में लोगों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं।
-- --
महिलाओं से बातचीत
अस्पताल, बाजार या अन्य जरूरी कार्यों के लिए उन्हें निजी कैब या ऑटो बुक करना पड़ता है, जिसके लिए अतिरिक्त किराया देना पड़ता है। - सुमन, सेक्टर- 23
--
कई बार आपात स्थिति में समय पर वाहन नहीं मिलने से भी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। इसका कोई स्थायी समाधान होना चाहिए। - सरिता, पर्वतीय कॉलोनी