फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Public convenience center to be built in Sector-48 and community center to be built in NIT

Faridabad News: सेक्टर-48 में जन सुविधा केंद्र व एनआईटी में बनेगा कम्युनिटी सेंटर

Mon, 10 Nov 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Public convenience center to be built in Sector-48 and community center to be built in NIT
परियोजनाओं से हजारों लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम ने शहर के दो प्रमुख स्थानों पर जन सुविधा को बढ़ाने के लिए काम शुरू कर दिया है। निगम की तरफ से वार्ड नंबर-12 के एनआईटी-1 में एक आधुनिक सामुदायिक केंद्र और वार्ड नंबर-17 के सेक्टर-48 में नागरिक सुविधा केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने से हजारों लोगों को राहत मिलेगी।


एनआईटी-1 जे-ब्लॉक पार्क क्षेत्र के निवासियों की वर्षों पुरानी मांग अब साकार होने जा रही है। नगर निगम ने यहां एक आधुनिक कम्युनिटी सेंटर के निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में बड़े सार्वजनिक भवन या आयोजन स्थल की कमी लंबे समय से है। अब यह सामुदायिक केंद्र सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा। जहां शादी समारोह, स्थानीय बैठकें और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।
विज्ञापन



स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि इस परियोजना से एनआईटी क्षेत्र की सामाजिक एकजुटता को मजबूती मिलेगी। लोगों के पास अब अपने वार्ड में ही एक बड़ा आयोजन स्थल होगा। कम खर्च में अधिक सुविधा वाला स्थान मिलने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। नगर निगम के अनुसार निर्माण कार्य को पूरा करने में करीब चार माह का समय लगेगा। अधिकारियों का कहना है कि यह भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा और इसके डिजाइन में स्थानीय जरूरतों का ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेक्टर-48 में नगर निगम एक नागरिक सुविधा केंद्र का निर्माण करेगा। इस केंद्र का उद्देश्य नागरिकों को निगम की आवश्यक सेवाएं उनके घर के करीब ही उपलब्ध कराना है। लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, टैक्स, शिकायत निवारण या अन्य सरकारी कार्यों के लिए मुख्य कार्यालयों तक नहीं जाना पड़ेगा। यह सुविधा केंद्र स्थानीय स्तर पर ही दस्तावेज और सेवाओं की एक वन-स्टॉप डेस्क के रूप में काम करेगा। अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम के डिजिटल और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में यह केंद्र एक ठोस कदम है। इससे लोगों के क समय, श्रम और धन तीनों की बचत होगी। इस परियोजना को तीन महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।



शहर के विकास में मील का पत्थर


इन दोनों परियोजनाओं को फरीदाबाद के स्थानीय विकास में एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है। बुनियादी ढांचे के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निगम प्राथमिकता से काम कर रहा है। लोगों का कहना है कि नगर निगम अब केवल सड़क और नालों तक सीमित नहीं रहा बल्कि सामाजिक और प्रशासनिक ढांचे में भी सुधार लाने के प्रयास कर रहा है।




निगम की तरफ से लोगों की सुविधा के लिए लगातार काम किया जा रहा है। लोगों को जल्द ही इस परियोजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। -नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed