फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Public anger erupts over hike in maintenance charges and parking issues.

Faridabad News: रखरखाव शुल्क बढ़ाने और पार्किंग की समस्या पर फूटा लोगों का गुस्सा

Mon, 07 Sep 2026 01:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Public anger erupts over hike in maintenance charges and parking issues.
पार्क फ्लोर टू सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-76 स्थित पार्क फ्लोर टू सोसाइटी के निवासियों का गुस्सा रविवार को बिल्डर के खिलाफ फूट पड़ा। रखरखाव शुल्क में लगातार बढ़ोतरी और पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से परेशान लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की।

निवासियों का आरोप है कि बिल्डर की ओर से लगातार रखरखाव शुल्क बढ़ाया जा रहा है, लेकिन इसके बदले सोसाइटी में सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। पार्किंग की पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण आए दिन लोगों के बीच विवाद की स्थिति बन रही है। लोगों का कहना है कि जो व्यक्ति पहले आता है, वह अपनी गाड़ी पार्क कर देता है। इसके बाद दूसरे निवासियों को वाहन खड़ा करने के लिए जगह नहीं मिलती। इससे आए दिन परेशानी होती है और आपस में कहासुनी तक की नौबत आ जाती है।
विज्ञापन


पार्क और ओसी का भी मुद्दा उठाया

निवासियों ने आरोप लगाया कि सोसाइटी में पार्क की सुविधा भी पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसके साथ ही लोगों को अब तक लीगल ओसी (ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट) नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब सुविधाएं पूरी नहीं हैं तो रखरखाव शुल्क बढ़ाना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पवन शर्मा, उपाध्यक्ष राजीव सिन्हा, महासचिव आकाश खन्ना, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, सचिव विजय राजपूत सहित अनुराग, नितिन, निसा, ओपी वर्मा और उनियाल समेत अन्य निवासियों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि बिल्डर की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। निवासियों ने समस्याओं का जल्द समाधान कराने और सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed