फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Provocative posters were put up on houses and religious places, case registered

Faridabad News: धार्मिक स्थल समेत घरों पर लगाए भड़काऊ पोस्टर, मामला दर्ज

Sun, 04 May 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Provocative posters were put up on houses and religious places, case registered
पर्वतीय कालोनी में पहलगाम हमले को लेकर लोगों को भड़काने की कोशिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पर्वतीय कॉलोनी क्षेत्र में शरारती तत्वों ने एक धार्मिक स्थल समेत चार घरों के बाहर भड़काऊ पोस्टर लगा दिए। इससे एक पक्ष के लोगों में तनाव बना हुआ है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

सारन थाना क्षेत्र की सुंदर कॉलोनी निवासी शाकिर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि एक मई की रात करीब 11:30 बजे वह परिवार के साथ अपने घर पर थे। कुछ देर बाद जब किसी काम से गेट खोलकर देखा तो घर के मेन गेट के ऊपर एक किसी ने एक विवादित पोस्टर चिपकाया हुआ था। उस पोस्टर में अपशब्द लिखे गए थे। इस तरह के पोस्टर 3-4 स्कूल की दीवारों और अन्य लोगों के घरों की दीवार पर लगा रखे थे। ऐसे पोस्टर चस्पा कर शरारती तत्वों ने धार्मिक व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है। सूचना मिलने पर पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विवादित पोस्टरों को हटा दिया। शाकिर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पोस्टर लगाने पर क्षेत्र में समुदाय विशेष के लोगों में तनाव बना हुआ है। हालांकि पुलिस तनाव होने की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन

---
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed