{"_id":"5fd25cb48ebc3e3b5d78ce48","slug":"provision-of-coal-tar-road-made-of-cement-faridabad-news-noi553232659","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की घोषणा के तहत बनी पेरिफेरल रोड के निर्माण में गड़बड़ी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की घोषणा के तहत बनी पेरिफेरल रोड के निर्माण में गड़बड़ी की आशंका
विज्ञापन
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत 102 करोड़ रुपये की लागत से एनआईटी में बनाई जा रही पेरिफेरल रोड में गड़बड़ी की आशंका जताई गई है। वर्क ऑर्डर के तहत तारकोल की सड़क का प्रावधान था पर ठेकेदार ने सीमेंट की बना दी। इसे लेकर पंचकूला से आई विजिलेंस टीम ने केएल महता कॉलेज के पास रोड के नमूने लिए हैं। अब जांच के लिए लैबोरेटरी भेजा गया है।
मुख्यमंत्री घोषणा के तहत वर्ष 2018 में एक सौ दो करोड़ से एनआईटी में पेरिफेरल रोड का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। इसमें शहीद भगत सिंह से नीलम चौक, नीलम चौक से बाटा मोड़ और बाटा मोड़ से हार्डवेयर चौक होते हुए बीके चौक व एनआईटी पांच नंबर भगत सिंह चौक तक की सड़क बनाने का काम शामिल था। इन सड़कों को चौड़ा करने के अलावा दोनों तरफ नालियों का निर्माण, सर्विस रोड, साइकल ट्रैक बनाने का काम सीएम अनाउंसमेंट के तहत करना था। आरोप है कि ठेकेदार ने वर्क ऑर्डर में शामिल कई कार्य नहीं किए। वहीं, दूसरी तरफ ऑर्डर में तारकोल की सड़क का प्रावधान था, मगर ठेकेदार ने सीमेंट की सड़क बना दी।
जांच टीम में शामिल विजिलेंस के इंस्पेक्टर रामनाथ और कार्यकारी अभियंता नीरज शर्मा ने बृहस्पतिवार को सड़क का निरीक्षण किया और पता लगाया कि कौन से कार्य अभी नहीं किए गए हैं। इस दौरान टीम ने जगह-जगह सड़क के सैंपल भरे हैं।
विज्ञापन
विजिलेंस टीम ने सड़क निर्माण में गड़बड़ी की आशंका के आधार पर पेरिफेरल सड़क के सैंपल लिए हैं। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
- प्रशांत अटकान, सयुक्त आयुक्त , नगर निगम