फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Provide facilities like clean drinking water, pothole-free roads to everyone: Gangwa

स्वच्छ पेयजल, गड्ढा मुक्त सड़कें जैसी सुविधाएं सभी तक पहुंचाए : गंगवा

Tue, 01 Jul 2025 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Provide facilities like clean drinking water, pothole-free roads to everyone: Gangwa
कैबिनेट मंत्री ने पीडब्ल्यूडी व जनस्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। लोक निर्माण (भवन एवं सड़क) और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने सोमवार को फरीदाबाद स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में समीक्षा बैठक की। इस दौरान पीडब्ल्यूडी व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट ली। साथ ही अधिकारियों को जनहित में पारदर्शिता व समय बद्धता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में सड़कों, भवन निर्माण, पेयजल आपूर्ति और सीवरेज प्रणाली से जुड़े कार्यों की समीक्षा की।


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोक निर्माण और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी जैसे विभाग आम नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। इसलिए इन विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल, सुचारु सीवरेज व्यवस्था, और गड्ढा मुक्त सड़कों जैसी सुविधाएं प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे योजनाएं बनाकर उन्हें प्रभावी रूप से लागू करें और किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए। विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। अधिकारी निर्माण कार्यों के एस्टीमेट बनाकर समय पर भेजें और स्वीकृत धनराशि का सदुपयोग सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को हिदायत दी कि किसी भी जनप्रतिनिधि चाहे वे विधायक हों, पार्षद, सरपंच या अन्य जनप्रतिनिधि, उनके सुझाए गए कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। संबंधित अधिकारी जनप्रतिनिधियों के कॉल को भी गंभीरता से लें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में आने का निमंत्रण दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फरीदाबाद के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री रणबीर गंगवा ने सोमवार को 13 जुलाई को भिवानी में आयोजित होने वाले महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह का निमंत्रण दिया। मंत्री ने कहा कि सरकार संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार योजना के अंतर्गत समाज के विभिन्न वर्गों के संतों और महापुरुषों की जयंती राज्य स्तर पर मना रही है। इसी कड़ी में महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती भी भव्य रूप में मनाई जाएगी। उन्होंने लोगों से इस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भिवानी पहुंचने की अपील की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री रामेश्वर प्रजापति, जिला अध्यक्ष जय भगवान, समाज के वरिष्ठ सदस्य रमेश गोला, करण नंबरदार, किशन लाल, नानक चंद, महेंद्र पाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed