फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Protest protests against the increase in fees

फीस वृद्धि के विरोध में अभिभावकों का प्रदर्शन

Sat, 12 Sep 2020 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Protest protests against the increase in fees
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के कारण आर्थिक मार से परेशान अभिभावक एक बार फिर शनिवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल की मनमानी के खिलाफ लामबंद हुए। सेक्टर-87 स्थित एमडीपीएस व सेक्टर-81 स्थित डीपीएस व बल्लभगढ़ स्थित डीपीएस स्कूल के अभिभावकों ने एकजुट होकर स्कूल प्रबंधन का विरोध किया। अभिभावकों का कहना है कि संक्रमण के कारण आर्थिक तंगी की मार सभी पर है। ऐसे में फीस को लेकर स्कूल प्रबंधन की मनमानी अमानवीय है। इसका विरोध एकजुट होकर किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल अनु ने बताया कि मनमानी फीस वसूली का विरोध लगातार 5 सितंबर से जारी है। इस बीच फीस एंड फंड रेगुलेटरी कमेटी (एफएफआरसी) की ओर से जारी चेतावनी नोटिस को भी अभिभावक धता बता रहे हैं। शनिवार शाम पांच बजे सेक्टर-79 स्थित ओमेक्स वर्ल्ड स्ट्रीट के बाहर अभिभावकों ने एकजुट होकर विरोध किया। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल सोमवार से होने वाले अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं में भी फीस भुगतान की मांग को लेकर समस्या पैदा कर सकता है।
विज्ञापन

बीते करीब दस दिन से कई अभिभावकों के बच्चे ऑनलाइन कक्षाओं से वंचित कर दिए गए हैं। स्कूल इसे तकनीकी खामी बता रहे हैं, जबकि कई अभिभावकों के मनचाही फीस देने पर ऐसी कोई परेशानी नहीं हो रही। गैर जरूरी किसी भी अन्य मद में स्कूल फीस का भुगतान करने से अभिभावकों ने साफ इंकार किया है। मामले में प्रशासन से हस्तक्षेप करने की मांग भी अभिभावकों ने की है। अभिभावकों का कहना है कि केवल ट्यूशन फीस में ही वह स्कूल फीस का भुगतान करेंगे। चूंकि इन दिनों स्कूल इमारत से लेकर रखरखाव सभी खर्च गैर जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed