फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Protest at school's road inside the colony

Faridabad News: स्कूल को रास्ता दिए जाने पर हंगामा

Fri, 10 Nov 2023 11:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Protest at school's road inside the colony
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-88 स्थित आरपीएस ओरिया सोसाइटी से स्कूल को रास्ता देने के विरोध में स्थानीय निवासियों ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया। स्थानीय निवासियों में बृहस्पतिवार रात से ही इस रास्ते को लेकर रोष बना हुआ था। सुबह ही स्थानीय निवासियों ने सोसायटी के गेट पर एकत्रित होकर गेट बंद कर दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान सोसायटी के बाहर सड़क पर लंबा जाम लग गया।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि नियमों के मुताबिक सोसायटी में सीनियर सेकेंडरी स्कूल नहीं होना चाहिए, इसलिए वह किसी भी हालात में सोसायटी के अंदर से स्कूल को रास्ता नहीं देंगे। बिल्डर को जल्द से जल्द इस रास्ते को बंद करना चाहिए। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा बुझाकर सोसायटी का गेट खुलवाया। फिलहाल आरपीएस ओरिया सोसायटी में करीब 100 परिवार रहते है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सोसायटी में सुरक्षा के मद्देनजर की व्यवस्था नहीं है। सोसायटी के अंदर से स्कूल का रास्ता होने के कारण कोई भी आसानी से सोसायटी के अंदर आ जा सकता है। स्कूली वाहनों के अलावा भी अन्य वाहन चालक भी सोसायटी के अंदर आते जाते रहते है।
विज्ञापन



सोसायटी बनने से पहले यहां स्कूल बना है। यहां रह रहे लोगों और स्कूल प्रबंधन दोनों ने ही आरपीएस ग्रुप से जमीन खरीदी है। अब स्थानीय निवासी स्कूल प्रबंधन को परेशान कर रहे है। स्कूल को अपना रास्ता चाहिए। इस प्रकार स्थानीय निवासियों द्वारा स्कूल प्रबंधन का रास्ता बंद करना गैर कानूनी है। इस संबंध में स्कूल प्रबंधन की ओर से बीपीटीपी थाने में लिखित शिकायत दे दी गई है। नक्शे में भी स्कूल दिखाया गया है। - सेंट कोलंबस ग्लोबल स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों के विरोध की जानकारी हमें सुबह मिली है। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन और आरपीएस ग्रुप के लोग पुलिस सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय निवासियों को समझाकर गेट खुलवा दिया। फिलहाल समस्या का हल हो गया है। अगले सप्ताह इस बारे में बैठक होनी है।
- परविंदर सिंह, डीजीएम आरपीएस ग्रुप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed